{"_id":"6a0f1d58f0da58a4860f0c71","slug":"gt-vs-csk-ipl-2026-shubman-gill-t20-stats-6000-t20-runs-and-200-sixes-most-50-plus-opening-stands-in-the-ipl-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs CSK: शुभमन गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन और 200 छक्के, 15वीं बार सुदर्शन के साथ की 50+ रन की साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs CSK: शुभमन गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन और 200 छक्के, 15वीं बार सुदर्शन के साथ की 50+ रन की साझेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 May 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार
शुभमन गिल ने टी20 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 6000 रन और 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर सीएसके के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली।
गिल-सुदर्शन
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। गिल ने टी20 में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। गिल का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन में आग उगल रहा है और वह लगातार टीम के लिए दमदार पारी खेल रहे हैं।
सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय
- गिल टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे कम पारियों में भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा किया है।
- राहुल ने 166 टी20 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे, जबकि कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 184 पारियां लगी।
- वहीं, शुभमन गिल ने 185 पारियों में टी20 में 6000 रन पूरे किए
- ओवरऑल टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 162 पारियों में ऐसा किया था।
- पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने इस उपलब्धि पर पहुंचने में 165 पारियां ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम उम्र में गिल का कीर्तिमान
अब तक तीन खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने 27 साल होने से पहले पुरुष टी20 में 6000 रन पूरे किए थे। अब गिल भी इस विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। गिल की उम्र फिलहाल 26 साल 255 दिन है। वहीं, इससे पहले बाबर, रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स ने ऐसा किया है।

सुदर्शन के दमदार साझेदारी
इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गिल और साई सुदर्शन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने भले ही धीमी शुरुआत की, लेकिन सीएसके के बल्लेबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। गिल और सुदर्शन ने पावरप्ले में सीएसके को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी। वहीं, दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 10वें ओवर में शतकीय साझेदारी भी पूरी की। यह 31 पारियों में 15वीं बार है जब गिल और सुदर्शन के बीच आईपीएल में 50+ रनों की साझेदारी हुई है। यह आईपीएल में ओपनिंग स्टैंड के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार की गई दूसरी साझेदारी है।
गिल और सुदर्शन ने इस मामले में रोहित और ईशान किशन की बराबरी की जिन्होंने आईपीएल में 43 पारियों में 15 बार पहले विकेट के लिए 50+ रन जोड़े हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50+ ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के नाम है जिन्होंने 18 बार ऐसा किया है। वहीं, विराट कोहली-फाफ डुप्लेसिस और अभिषेक शर्मा तथा ट्रेविस हेड की जोड़ी ने 14 बार पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की है।