{"_id":"670cf11e9bc4ce81d00ff67b","slug":"head-coach-gautam-gambhir-backs-virat-kohli-say-he-will-return-to-peak-form-in-upcoming-series-against-nz-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: गंभीर को न्यूजीलैंड सीरीज में कोहली के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद, विराट के समर्थन में कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: गंभीर को न्यूजीलैंड सीरीज में कोहली के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद, विराट के समर्थन में कही ये बात
Mon, 14 Oct 2024 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:53 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले, गंभीर ने कहा कि 2008 से जब कोहली ने डेब्यू किया तभी से उनकी कोहली की महानता को लेकर राय में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और गौतम गंभीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का समर्थन किया है। गंभीर का कहना है कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में जमकर रन बनाएंगे और इस फॉर्म में ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रखेंगे। भारत को अगले तीन महीने में आठ टेस्ट मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले गंभीर ने कोहली की रन बनाने की भूख के बारे में बात की।
विज्ञापन
गंभीर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले, गंभीर ने कहा कि 2008 से जब कोहली ने डेब्यू किया तभी से उनकी कोहली की महानता को लेकर राय में कोई बदलाव नहीं आया है। कोहली ने पिछली आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उनका फॉर्म में लौटना जरूरी है क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को पांच टेस्ट के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर ने कहा, कोहली को लेकर मेरी सोच एकदम स्पष्ट है कि वह विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं। उसने इतने साल से इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। रनों को लेकर उसकी भूख वैसी ही है जैसी पदार्पण के समय थी। मुझे याद है जब मैंने उनके डेब्यू पर श्रीलंका के खिलाफ कोहली के साथ साझेदारी की थी। उस समय में उनके अंदर रन बनाने की ऐसी ही भूख थी। यही भूख उसे विश्व स्तरीय क्रिकेटर बनाती है। मुझे यकीन है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में और फिर ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी रन बनाएगा।
'एक मैच या सीरीज के आधार पर ना हो खिलाड़ी का आकलन'
गंभीर ने कहा कि किसी खिलाड़ी का आकलन एक खराब मैच या सीरीज के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हर मैच के बाद आकलन सही नहीं है। अगर आप हर मैच के बाद ऐसा करने लगे तो यह उनके लिए सही नहीं होगा। यह खेल है और विफलता का सामना करना ही होता है। अगर हमें नतीजे अनुकूल मिल रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। रोज कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकता। हमारा काम खिलाड़ियों का समर्थन करते रहना है। मेरा काम सर्वश्रेष्ठ 11 का चयन करना है, किसी को बाहर करना नहीं। हमें आठ टेस्ट लगातार खेलने हैं और सभी की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 16 अक्तूबर से होगा। इसके बाद दोनों टीमें 24 अक्तूबर से पुणे में आमने-सामने होंगी। फिर तीसरा टेस्ट एक नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले मुकाबले से शुरू होगी।