{"_id":"66745eae670212dc000de75c","slug":"ind-vs-afg-rohit-dismissed-eight-times-against-left-handed-pacers-rashid-took-kohlis-wicket-for-third-time-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आठ बार आउट हो चुके रोहित, राशिद ने तीसरी बार किया कोहली को आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आठ बार आउट हो चुके रोहित, राशिद ने तीसरी बार किया कोहली को आउट
Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
सार
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। इस मैच में सूर्या एक बार फिर चमके। उन्होंने 28 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपर-8 में भारतीय टीम का सामना गुरुवार को अफगानिस्तान से हो रहा है। इस मैच में एक बार फिर भारत की सलामी जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक तरफ रोहित आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे तो दूसरी तरफ किंग कोहली 24 गेंदों पर सिर्फ 24 रन ही बना सके। उन्हें राशिद खान ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
फारुकी ने चटकाया कप्तान का विकेट
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे इस मैच में टीम को पहला झटका बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी ने दिया। उन्होंने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। फारुकी ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हिटमैन को निशाना बनाया और उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। वह इस मुकाबले में सिर्फ एक चौके की मदद से आठ रन बना सके।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ रोहित का संघर्ष जारी
यह आठवां मौका है जब रोहित किसी बाएं हाथ के तेंज गेंदबाज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में इस साल आउट हुए हैं। रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो 19 पारियों में हिटमैन ने 98 गेंदों का सामना किया और 128 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 16 का रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में रोहित ने एक अर्धशतक की बदौलत 99 रन बनाए हैं। हिटमैन ने आयरलैंड के खिलाफ पांच जून को खेले गए मैच में 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह मुकाबला भारत ने आठ विकेट से जीता था।

विराट कोहली-राशिद खान
- फोटो : ICC/T20 World Cup
10 पारियों में तीसरी बार राशिद ने बनाया कोहली को शिकार
टी20 विश्व कप 2024 के 43वें मैच में विराट कोहली ने अपनी पिछली पारियों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कोहली की खराब फॉर्म ने एक बार फिर फैंस को निराश किया। उनके बल्ले से सिवाए एक छक्के के कोई बाउंड्री नहीं आई। अफगानिस्तान के कप्तान और अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने उन्हें नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। यह तीसरा मौका है जब टी20 क्रिकेट में कोहली दिग्गज बल्लेबाज का निशाना बने। पिछली 10 पारियों में कोहली ने 25 वर्षीय गेंदबाज के खिलाफ 85 गेंदों में सिर्फ 108 रन बनाए हैं। इसमें तीन बार वह आउट हुए हैं। इससे पहले पिछले तीन मैचों में कोहली सिर्फ पांच रन बना पाए थे।

सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ICC/T20 World Cup
मैच का हाल
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। इस मैच में सूर्या एक बार फिर चमके। उन्होंने 28 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं।