{"_id":"66f65b4e2be30bf851076c58","slug":"ind-vs-ban-virat-kohli-got-dismissed-by-jasprit-bumrah-in-practice-session-he-got-out-four-times-in-15-balls-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: बूम-बूम बुमराह...तेज गेंदबाज के आगे नहीं चला विराट कोहली का जोर, 15 गेंदों में चार बार किया आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: बूम-बूम बुमराह...तेज गेंदबाज के आगे नहीं चला विराट कोहली का जोर, 15 गेंदों में चार बार किया आउट
Fri, 27 Sep 2024 12:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 27 Sep 2024 12:44 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह दोनों पारियों में प्रभावित नहीं कर सके। कोहली ने पहली पारी में जहां छह रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज से खेला जा रहा है। इस मैच से पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को विकेट पर रुकने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका बल्ला स्पिनर्स के अलावा तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सभी की नजर किंग कोहली की फॉर्म पर होगी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
15 गेंदों मेंबुमराह ने चार बार लिया कोहली का विकेट
भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले से पहले कानपुर में काफी पसीना बहाया था। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों का सामना टीम के बल्लेबाजों से हुआ। अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को 15 गेंदों में चार बार आउट किया। बुमराह की चौथी गेंद उनके पैड पर लगी और जिस पर गेंदबाज ने कहा- सामने लगा है। दो गेंदों के बाद कोहली बाहरी किनारा लगने की वजह से आउट हो गए। जवाब में बुमराह ने कहा- आखिरी वाला तो शॉर्ट लेग का कैच था।

- फोटो : ICC
स्पिनर्स के खिलाफ भी कोहली का संघर्ष जारी
अगले सत्र में पूर्व भारतीय कप्तान ने स्पिन गेंगबाजों का सामना किया। इस दौरान उन्हें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कोहली ने जडेजा को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन इनसाइड-आउट शॉट खेलने की कोशिश में वह तीन बार चूके। इसके बाद अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट
- फोटो : BCCI
पहले टेस्ट में नहीं चला कोहली का बल्ला
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह दोनों पारियों में प्रभावित नहीं कर सके। कोहली ने पहली पारी में जहां छह रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया। अब फैंस को कोहली से एक अच्छी पारी की उम्मीद है।