{"_id":"6a86fd60345ef870b901a086","slug":"india-vs-sri-lanka-test-series-indian-all-rounder-ravindra-jadeja-on-his-journey-with-team-india-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारतीय टीम के साथ अपने सफर पर क्या बोले रवींद्र जडेजा? लंबे करियर के लिए मेहनत को बताया अहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: भारतीय टीम के साथ अपने सफर पर क्या बोले रवींद्र जडेजा? लंबे करियर के लिए मेहनत को बताया अहम
Thu, 20 Aug 2026 06:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:44 PM IST
सार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राष्ट्रीय टीम के साथ अपने सफर पर बात की है। जडेजा लंबे समय से टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने बताया है कि लंबा करियर रखने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के साथ अपने एक दशक से ज्यादा के सफर के लिए आभार व्यक्त किया है। जडेजा का मानना है कि शीर्ष स्तर पर लंबा करियर बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और लगन बेहद जरूरी है। भारत ने हाल ही में श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज का पहला मैच 165 रन से अपने नाम किया था, जिसमें उन्होंने चार विकेट झटके। इसी के साथ मेहमान टीम दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
विज्ञापन
जडेजा 2017 में गॉल टेस्ट जीतने वाली टीम का थे हिस्सा
रवींद्र जडेजा को जब साल 2017 में गॉल टेस्ट जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होने की एक तस्वीर दिखाई गई, तो वे पुरानी यादों में खो गए। उस मैच में जडेजा ने कुल छह विकेट अपने नाम किए थे। जडेजा ने गुरुवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, हां, यह यहीं की है। रंग बदलने के अलावा बाकी सब कुछ वैसा ही है। हमने यहां पिछली सीरीज 2017 में खेली थी। जाहिर है 10 साल तक भारत के लिए खेलना बहुत मायने रखता है, क्योंकि लंबे समय तक टिके रहने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैं अभी भी भारत के लिए खेल रहा हूं और वही काम कर रहा हूं जो मैं इतने वर्षों से भारत के लिए करता आ रहा हूं।

भारत के 600वें टेस्ट मैच में युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 10 विकेट हासिल किए। बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने चोटिल बी. साई सुदर्शन की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 167 और 44 रन बनाए। इन शानदार पारियों के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भारत का प्वाइंट्स प्रतिशत 48.14 से बढ़कर 53.33 हो गया है। हालांकि वे अभी भी पांचवें स्थान पर हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।