{"_id":"6a873609b12525ac790f31f9","slug":"ind-vs-sl-russell-arnold-praises-devdutt-padikkal-s-batting-compares-manav-suthar-with-rangana-herath-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रसेल आर्नोल्ड ने पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा, मानव सुथार की इस श्रीलंकाई खिलाड़ी से की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रसेल आर्नोल्ड ने पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा, मानव सुथार की इस श्रीलंकाई खिलाड़ी से की तुलना
Thu, 20 Aug 2026 10:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:45 PM IST
सार
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल आर्नोल्ड ने भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की जमकर सराहना की है। पडिक्कल ने गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल आर्नोल्ड ने गॉल टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मानव सुथार के धैर्य को भी सराहा है। साई सुदर्शन के सीरीज से बाहर होने के बाद पहले टेस्ट में नंबर तीन पर उतरे पडिक्कल का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा। उन्होंने 167 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिससे भारतीय टीम श्रीलंका पर शिकंजा कस सकी। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने दूसरी पारी में भी 44 रनों की अहम पारी खेली।
विज्ञापन
आर्नोल्ड बोले- अच्छी लय में दिख रहे हैं पडिक्कल
आर्नोल्ड ने कहा, पडिक्कल बहुत अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। वह अपनी खूबियों का बहुत अच्छे से इस्तेमाल करते हैं, जैसे उनकी पहुंच और पैरों का इस्तेमाल। धीमी पिचों और हालात में खेलना असल में एक कला है। यह आसान लग सकता है, लेकिन हर कोई रन नहीं बना पाता। जैसा कि आपने पूरे टेस्ट मैच के दौरान देखा होगा, बाकी सभी खिलाड़ियों को संघर्ष करना पड़ा। ज्यादातर खिलाड़ियों को मुश्किल हुई और जिस तरह से वह आत्मविश्वास से भरे हैं और सभी फॉर्मेट में अच्छा खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि पडिक्कल को यह मौका सही समय पर मिला है ताकि उनकी फॉर्म का भी फायदा मिल सके। उन्होंने बहुत क्लास और क्वालिटी दिखाई है और मुझे लगता है कि भारत उनसे काफी उम्मीदें रख सकता है।

अगर पडिक्कल ने बल्ले से भारत की जीत की नींव रखी, तो गेंदबाजी में मानव सुथार ने अपनी घूमती गेंदों से कमाल किया। मानव ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट लेते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को घुटने टेकने पर मजबूर किया। आर्नोल्ड ने सुथार के संयमित धैर्य की तुलना श्रीलंका के महान स्पिनर रंगना हेराथ से की। उन्होंने कहा, सुथार बहुत सरल हैं, उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है। यही उनकी ताकत है, सरल और धैर्यवान होना। श्रीलंकाई पिचों पर हम अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि आपको स्वाभाविक विविधता मिलती है। बेशक, कुछ स्पिनरों में बहुत कौशल होता है। उदाहरण के लिए, मुरलीधरन या वॉर्न। हालांकि, जिन अन्य लोगों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने इसे सरल रखा है और धैर्य बनाए रखा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण रंगना हेराथ हैं, और सुथार भी ठीक वैसा ही करते दिखे।
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, मैदान पर उतरना, बस अपनी गति और गेंद छोड़ने के तरीके में बदलाव करना। यह सब कुछ वैसा ही था। तो उन दोनों से यही अच्छी बात देखने को मिली। सुथार के सब्र ने ही उन्हें आगे बढ़ाया, और ऐसा सब्र बनाए रखना मुश्किल होता है।