फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd ODI Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From London Lords Stadium

IND Vs ENG: 2019 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीती पहली ODI सीरीज, बटलर की पारी ने किस तरह पैदा किया अंतर?

Mon, 20 Jul 2026 12:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jul 2026 12:36 AM IST
सार

India vs England (IND vs ENG) Highlights: भारतीय टीम को तीसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत भले ही सीरीज अपने नाम करने में सफल नहीं रहा, लेकिन रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाया।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From London Lords Stadium
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS

विस्तार

रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारत को 4-0 से हराया था और अब वनडे में भी अपना दबदबा दिखाया। इंग्लैंड ने 2019 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की है। 
विज्ञापन


रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य इतना बड़ा था कि तीन बल्लेबाजों की शानदार पारियों के बावजूद भारतीय टीम ये मैच अपने नाम नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

रोहित-गिल की शानदार साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित और कप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। ये भारत के लिए लॉर्ड्स में वनडे में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल हालांकि, अपना विकेट गंवा बैठे और 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तेजी से खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। जैकब बेथेल ने हालांकि, रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली के आउट होते ही हाथ से निकला मैच
भारत को गिल और रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहला विकेट गिरने के बाद कोहली ने भी रोहित के साथ मिलकर मोर्चा संभाले रखा था। रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेथेल ने तोड़ा। कोहली हालांकि, डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। लॉर्ड्स में कोहली का यह पहला पचासा था। भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा जो 14 रन बनाकर आउट हुए और फिर तुरंत ही श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। कोहली टिके थे तो भारत की उम्मीदें बंधी हुई थी। लेकिन सैम करन ने विराट को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। कोहली 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। यहां से भारत के हाथ से मैच निकल गया क्योंकि केएल राहुल और अक्षर पटेल भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के लिए करन ने चार विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाया लॉर्ड्स का सर्वोच्च स्कोर
इससे पहले, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में वनडे का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि जैकब बेथेल और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली। जोस बटलर 13 गेंदों पर चार चौकों तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बटलर की इस पारी ने ही अंत में अंतर पैदा किया। भारत लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गया था, लेकिन बटलर के दम पर इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया जिसे भारत चेज नहीं कर सका। इंग्लैंड की ओर से डकेट ने सबसे ज्यादा 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाए। वहीं, बेथेल ने 91 और रूट ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा को दो और प्रिंस यादव को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed