फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL Under-19 vs IND Under-19, 2nd Youth Test at Colombo, SL-U19 vs IND-U19, Match highlights and updates day 1

IND U19 vs SL U19: कुशाग्र ओझा के शतक से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में, शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी

Mon, 20 Jul 2026 06:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2026 06:45 PM IST
सार

दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन भारत अंडर-19 ने शुरुआती दो विकेट बिना रन के गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बनाए। कुशाग्र ओझा ने नाबाद 103 रन, जबकि कप्तान यशबर्धन चौहान (78) और मनाल चौहान (नाबाद 55) ने अहम पारियां खेलीं।

विज्ञापन
SL Under-19 vs IND Under-19, 2nd Youth Test at Colombo, SL-U19 vs IND-U19, Match highlights and updates day 1
क्रिकेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन शुरुआती दो विकेट बिना कोई रन बनाए गंवाने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। उस समय भारत का स्कोर 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन था।
विज्ञापन

कुशाग्र ने संभाला मोर्चा
पहले दिन के नायक कुशाग्र ओझा रहे, जिन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 177 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ओझा ने नई गेंद का शानदार सामना किया और फिर अपनी पारी को शतक में तब्दील कर टीम को मजबूत आधार दिया। कप्तान यशबर्धन चौहान ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों में 78 रन बनाए। वहीं मनाल चौहान दिन का खेल समाप्त होने तक 108 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओझा, यशबर्धन और मनाल की साझेदारियों ने भारत को शुरुआती संकट से उबार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत रही बेहद खराब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतकवीर सागर विर्क दोनों बिना खाता खोले आउट हो गए। भारत का स्कोर बिना किसी रन के दो विकेट हो गया था। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने कप्तान यशबर्धन चौहान और फिर मनाल चौहान के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कर पारी को संभाला। उन्होंने धैर्य और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए खराब गेंदों का पूरा फायदा उठाया और लगातार रन गति बनाए रखी।
विज्ञापन

दूसरे दिन बड़ी बढ़त का लक्ष्य
श्रीलंका के गेंदबाजों को बीच-बीच में सफलता जरूर मिली, लेकिन वे अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे कुशाग्र ओझा को आउट नहीं कर सके। अब दूसरे दिन भारत की कोशिश पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी, जबकि श्रीलंका शुरुआती विकेट लेकर वापसी करना चाहेगा। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed