फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs SL U19: Sri Lanka U19 vs India U19 2nd unofficial Test day 2 highlights and key moments

IND U19 vs SL U19: दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में भारतीय अंडर-19 टीम ने बनाई पकड़, श्रीलंका ने गंवाए आठ विकेट

Tue, 21 Jul 2026 08:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Jul 2026 08:11 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 411 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में आठ विकेट पर 122 रन बनाए हैं। श्रीलंका की टीम अभी 289 रनों से पीछे है।

विज्ञापन
IND U19 vs SL U19: Sri Lanka U19 vs India U19 2nd unofficial Test day 2 highlights and key moments
भारत अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 - फोटो : SLC

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। अपनी पहली पारी में 411 रन बनाने के साथ मेहमान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका अंडर-19 को दबाव में रखा है। मेजबान टीम 40 ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 122 रन बना सकी है। फिलहाल भारतीय टीम के 289 रन से आगे चल रही है। 
विज्ञापन

कुशाग्र ओझा ने संभाला मोर्चा
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने छह ओवरों के खेल तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान यशबर्धन चौहान (78) के साथ तीसरे विकेट के 122 रन, जबकि मनल चौहान के साथ चौथे विकेट के लिए 155 रन जोड़े। कुशाग्र ओझा 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ 111 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मनल ने मोर्चा संभालते हुए 21 बाउंड्री के साथ 150 रन की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मेजबान टीम की तरफ से गिमहान मेंडिस ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि सेथमिका सेनेविरात्ने, दुलनिथ सिगेरा और विग्नेश्वरन आकाश ने 2-2 विकेट निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 40 ओवरों का सामना किया, जिसमें आठ विकेट गंवाकर 122 रन बनाए। सलामी जोड़ी के तौर पर दिमंथा महाविथाना ने अवीशा समश के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। अवीशा 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दिमंथा ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान टीम ने 40 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान विमथ दिनसारा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 79 के स्कोर तक पहुंचाया। दिनसारा टीम के खाते में सिर्फ आठ रन जोड़ सके। इसके बाद विरान चमुदिथा ने 21 रन और दुलनिथ सिगेरा ने 31 रन का योगदान देकर टीम को किसी तरह शतक के पार पहुंचाया। भारतीय खेमे से रोहित यादव, चिगुरुपति वेंकटा और प्रणव राघवेंद्र ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं, जबकि काव्य पटेल और जगनाथन हेमचुदेशन 1-1 विकेट चटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed