Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Srikkanth Slams Gautam Gambhir Over KL Rahul's Batting Position After England ODI Defeat
{"_id":"6a5f0f05de85cbad340d6705","slug":"srikkanth-slams-gautam-gambhir-over-kl-rahul-s-batting-position-after-england-odi-defeat-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: कोच गंभीर पर भड़का यह दिग्गज; संजू-वैभव के बाद इस भारतीय खिलाड़ी के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Team India: कोच गंभीर पर भड़का यह दिग्गज; संजू-वैभव के बाद इस भारतीय खिलाड़ी के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:47 AM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की हार के बाद पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन की जमकर आलोचना की। उन्होंने केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजने के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि जैसे संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ किया गया, वैसे ही अब राहुल के साथ भी हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
गंभीर से कठिन सवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-2 से गंवा दी। हार के बाद भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। श्रीकांत ने खास तौर पर केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए और कहा कि टीम प्रबंधन उनके साथ अन्याय कर रहा है।
2 of 6
वैभव सूर्यवंशी और श्रीकांत
- फोटो : PTI/ANI
'राहुल नंबर-छह या सात के बल्लेबाज नहीं हैं'
अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय राहुल को नंबर-छह पर भेजना समझ से परे है। उन्होंने कहा, '387 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय कोई केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजता है क्या? इस खिलाड़ी ने मुश्किल रन चेज में भारत को कई मैच जिताए हैं। क्या राहुल नंबर-छह या नंबर-सात के बल्लेबाज हैं?'
3 of 6
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
'संजू और वैभव के बाद अब राहुल की बारी'
श्रीकांत ने गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल के साथ भी वही किया जा रहा है जो पहले संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ। उन्होंने कहा, 'जिस तरह आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का नुकसान किया, अब वही केएल राहुल के साथ कर रहे हैं। यह उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है। कल उनकी बॉडी लैंग्वेज भी घबराए हुए खिलाड़ी जैसी लग रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI-BCCI
'राहुल को नंबर-चार पर भेजना चाहिए था'
श्रीकांत का मानना है कि राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिए था। उनके मुताबिक, राहुल और विराट कोहली की साझेदारी भारत के लिए मैच बदल सकती थी।
उन्होंने कहा, 'भारत को उस समय जोस बटलर जैसी पारी खेलने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। अगर राहुल नंबर-चार पर आते तो वह विराट कोहली के साथ उसी तरह साझेदारी कर सकते थे, जैसी उन्होंने 2023 विश्व कप में कई बार की थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैच लगभग खत्म हो चुका था तब राहुल को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। 15 रन प्रति ओवर की जरूरत होने पर वह अक्षर पटेल के साथ मैच कैसे जिता सकते थे?'
विज्ञापन
5 of 6
शुभमन गिल-केएल राहुल
- फोटो : PTI
भारत की मजबूत शुरुआत बेकार गई
387 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा के शानदार शतक और कप्तान शुभमन गिल तथा विराट कोहली के अर्धशतकों से अच्छी शुरुआत मिली। हालांकि मध्यक्रम इसका फायदा नहीं उठा सका। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और टीम 27 रन से मैच हार गई। राहुल 44वें ओवर के अंत में बल्लेबाजी के लिए उतरे, जब भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 84 रन चाहिए थे। उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों में 12 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।