फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिटमैन का बल्ला गरजा: रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय, गांगुली का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

Sun, 19 Jul 2026 10:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Jul 2026 10:37 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जमकर गरजा। इस मैच से पहले उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन इन सभी चीजों के बीच रोहित ने दमदार शतक लगाया।

विज्ञापन
India Vs England Third ODI stats Rohit Sharma Century at Lord's know records and stats all you know
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने अपने वनडे करियर का 34वां शतक लगाया। दिलचस्प बात यह है कि रोहित लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाजी हैं। उनसे पहले 50 ओवर के प्रारूप में अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज लॉर्ड्स में सैकड़ा नहीं जड़ सका था। जैकब बेथेल ने हालांकि, रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई।
India Vs England Third ODI stats Rohit Sharma Century at Lord's know records and stats all you know
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले उम्रदराज बल्लेबाज
इंग्लैंड ने इस मैच में भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए रोहित और कप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। गिल हालांकि, अपना विकेट गंवा बैठे और 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तेजी से खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं।
India Vs England Third ODI stats Rohit Sharma Century at Lord's know records and stats all you know
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
गांगुली को पीछे छोड़ा
  • रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी खेली।
  • रोहित लॉर्ड्स में सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। रोहित ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
  • रोहित ने इस मैच में 138 रन बनाए जो भारत के लिए किसी बल्लेबाज का लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वोच्च स्कोर है।
  • गांगुली ने 2004 में लॉर्ड्स में 90 रन बनाए थे, लेकिन रोहित ने इस रिकॉर्ड को अब अपने नाम कर लिया है।
  • इस सूची में तीसरे स्थान पर मोहम्मद कैफ हैं जिन्होंने 2002 में नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs England Third ODI stats Rohit Sharma Century at Lord's know records and stats all you know
रोहित और कोहली - फोटो : BCCI
इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक शतक
रोहित ने इंग्लैंड में आठवां शतक लगाया और वह किसी एक विदेशी देश में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित से ज्यादा इंग्लैंड में वनडे शतक जो रूट ने लगाए हैं। रूट इंग्लैंड में 10 वनडे शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने यूएई में सात वनडे शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
India Vs England Third ODI stats Rohit Sharma Century at Lord's know records and stats all you know
रोहित और गिल - फोटो : BCCI
लॉर्ड्स में भारत के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी
रोहित और गिल ने इस मैच में शतकीय साझेदारी की। ये भारत के लिए लॉर्ड्स में वनडे में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के लिए इस मैदान पर वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। रैना और धोनी ने 2014 में इस मैदान पर पांचवें विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed