सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 5th test dhruv jurel speaks on his performance bcci shared video know details

IND vs ENG: 'विदेशी चुनौतियों से पार पाना विशेष है', पांचवें टेस्ट से पहले खुद के प्रदर्शन को लेकर बोले जुरेल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 31 Jul 2025 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

जुरेल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा, 'विदेश की चुनौतियों से पार पाना हमेशा विशेष होता है। अगर आप विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो लोग आपको ऊंचा दर्जा देंगे, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं बस मैदान पर उतरकर खुद को अभिव्यक्त करना चाहता हूं।'

ind vs eng 5th test dhruv jurel speaks on his performance bcci shared video know details
ध्रुव जुरेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल समझते हैं कि विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने से खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह चोटिल उप कप्तान ऋषभ पंत की जगह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दरअसल, पंत के चोटिल होने के कारण 24 वर्षीय जुरेल ने लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में पिछले दो टेस्ट मैचों में भारत के लिए विकेटकीपिंग की थी।
Trending Videos

'यह मैच हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है'
जुरेल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा, 'विदेश की चुनौतियों से पार पाना हमेशा विशेष होता है। अगर आप विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो लोग आपको ऊंचा दर्जा देंगे, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं बस मैदान पर उतरकर खुद को अभिव्यक्त करना चाहता हूं। यह मैच हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जुरेल के नाम 202 टेस्ट रन दर्ज
पिछले साल राजकोट में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जुरेल ने अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40.40 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उनके नाम पर एक अर्धशतक भी दर्ज है। उन्होंने कहा, 'एक टीम मैन वह होता है जो अंतिम एकादश में शामिल होने या नहीं होने पर भी ऐसा काम करता है जिससे टीम को जीत मिलती है।'

इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने के पलों को याद कर भावुक हुए जुरेल
इस सीरीज में मैदान पर उतरने के पल को याद करते हुए जुरेल ने कहा, 'मैं बचपन से ही लॉर्ड्स में खेलने के बारे में सोचता था, इसलिए मैं बस उस पल को महसूस कर रहा था। वहां खेलने का अनुभव शानदार था। ऋषभ भैया के साथ जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। लॉर्ड्स में खेलना मेरा सपना था।' जुरेल को पंत द्वारा दी गई टिप्स भी याद थीं। उन्होंने कहा, 'ऋषभ भैया सीनियर खिलाड़ी हैं, उन्होंने मुझे बताया कि मैं किस लाइन पर स्टांस ले सकता हूं और पैरों की मूवमेंट कैसी होनी चाहिए। मैं दिलीप सर (फील्डिंग कोच) के साथ इस पर काम कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed