{"_id":"688b6edb9d78c50e81068961","slug":"ind-vs-eng-5th-test-shubman-gill-has-most-runs-in-a-test-series-as-captain-for-india-know-details-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 5th Test: बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर चमके शुभमन गिल, सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 5th Test: बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर चमके शुभमन गिल, सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Thu, 31 Jul 2025 10:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:08 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन जारी है। वह इंग्लैंड दौरे पर अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा रहे हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को स्टार बल्लेबाज ने पांचवें टेस्ट मैच में किया। वह बतौर कप्तान एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। गावस्कर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में कप्तान रहते हुए 732 रन बनाए थे। अब गिल के नाम 733* रन दर्ज हो गए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में 655 रन बनाए थे।

मैच का हाल
मौजूदा सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले सत्र में भारत ने दो विकेट गंवाए। गस एटकिंसन ने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। इसके बाद क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को बोल्ड किया। वह 40 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के कारण समय से पहले लंच हो गया। फिलहाल क्रीज पर साई सुदर्शन 25 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।