फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Doubt remains on Virat Kohli return Check KL Rahul Ravindra Jadeja and Mohammed Shami update

IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर संशय बरकरार; केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को लेकर आया यह अपडेट

Sun, 04 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Feb 2024 12:05 AM IST
सार

कोहली इस समय देश से बाहर हैं। यह समझा जाता है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर या बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी उनसे बात करेंगे ताकि स्पष्ट तस्वीर मिल सके कि वह वापसी के लिए तैयार हैं या नहीं।

विज्ञापन
IND vs ENG Doubt remains on Virat Kohli return Check KL Rahul Ravindra Jadeja and Mohammed Shami update
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली नहीं खेले। कहा जा रहा है कि वह तीसरे टेस्ट से वापसी कर लेंगे। कोहली ने पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली थी। उनके करीबी दोस्त और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस बात का खुलासा किया कि कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में विराट की वापसी पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


कोहली इस समय देश से बाहर हैं। यह समझा जाता है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर या बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी उनसे बात करेंगे ताकि स्पष्ट तस्वीर मिल सके कि वह वापसी के लिए तैयार हैं या नहीं। मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिवार सबसे पहले आता है और विराट तभी खेलेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह खेलने की स्थिति में हैं।''
विज्ञापन

IND vs ENG Doubt remains on Virat Kohli return Check KL Rahul Ravindra Jadeja and Mohammed Shami update
राहुल द्रविड़ और केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल की वापसी से गिल और अय्यर पर दबाव
बड़े रनों के लिए संघर्ष कर रहे शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में चल रहे टेस्ट की दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अगर वह फिर से फेल होते हैं तो अगले टेस्ट से पत्ता कट सकता है। केएल राहुल 14 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए समय पर फिट हो सकते हैं। अगर वह फिट हो जाते हैं तो प्लेइंग-11 में उनका खेलना तय है। उनकी वापसी से गिल और अय्यर पर दबाव बढ़ जाएगा। 

अगले हफ्ते हो सकता है टीम का एलान
इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा दूसरे टेस्ट के समापन के बाद अगले सप्ताह की जाएगी। राहुल चोट के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए लेकिन खबर है कि बेंगलुरु का यह खिलाड़ी 15 फरवरी से राजकोट में होने वाले अगले मैच में खेल सकता है। अय्यर और गिल दोनों ने अपनी पिछली नौ टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है।

IND vs ENG Doubt remains on Virat Kohli return Check KL Rahul Ravindra Jadeja and Mohammed Shami update
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
शमी और जडेजा पर संकट के बादल
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी पर संकट के बादल हैं। माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज में आगे नहीं खेलेंगे। शमी के नाम पर सीरीज के लिए विचार नहीं किया गया। वहीं, हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed