फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG ODI: MS Dhoni reached Edgbaston video goes viral

IND vs ENG: एजबेस्टन में धोनी का दिल जीतने वाला अंदाज, बच्चे से पॉपकॉर्न लेकर बटोरी सुर्खियां; वीडियो वायरल

Tue, 14 Jul 2026 09:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 14 Jul 2026 09:10 PM IST
सार

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे के दौरान एजबेस्टन में मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक बच्चे से पॉपकॉर्न लेते नजर आए। बच्चे के दोबारा ऑफर करने पर धोनी ने मुस्कुराकर विनम्रता से मना किया, जिसके बाद फैंस उनके इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG ODI: MS Dhoni reached Edgbaston video goes viral
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतते नजर आए। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले के दौरान धोनी स्टैंड्स में मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। इस दौरान एक छोटे बच्चे के साथ उनका प्यारा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन

बच्चे के पॉपकॉर्न ऑफर पर धोनी ने जीता दिल
मैच के दौरान टीवी कैमरों की नजर जैसे ही धोनी पर पड़ी, पूरे एजबेस्टन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इसी बीच धोनी के पास बैठा एक छोटा बच्चा उन्हें पॉपकॉर्न ऑफर करता नजर आया। धोनी ने बच्चे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुस्कुराकर पॉपकॉर्न स्वीकार किया और उससे बातचीत भी की। कुछ देर बाद बच्चे ने दोबारा पॉपकॉर्न ऑफर किया, लेकिन इस बार धोनी ने मुस्कुराते हुए इशारे से कहा कि वह पहले ही खा चुके हैं और विनम्रता से मना कर दिया। उनका यह सादगी भरा व्यवहार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर लगातार नजर आ रहे हैं धोनी
एमएस धोनी इस साल भारतीय टीम के मुकाबलों में लगातार नजर आ रहे हैं। इससे पहले मार्च में उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला देखा था। इसके बाद वह अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भी मौजूद थे, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के साथ रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। हाल ही में धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन भी इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान मनाया था। उनकी मौजूदगी जहां भी होती है, वहां फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।
 

आईपीएल भविष्य पर अब भी बना हुआ है सस्पेंस
धोनी के भविष्य को लेकर अभी भी कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। वह आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते नजर नहीं आए, जिससे उनके आईपीएल करियर को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि, धोनी हमेशा से अपने संन्यास या वापसी के फैसले खुद लेने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2027 में वह वापसी करेंगे या नहीं, इस पर अभी तक न तो धोनी और न ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।

फैंस के लिए अब भी खास हैं 'कैप्टन कूल'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद भी एमएस धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। मैदान पर हों या स्टैंड्स में, उनका हर अंदाज फैंस के लिए खास बन जाता है। एजबेस्टन में एक छोटे बच्चे के साथ उनकी यह मुलाकात भी यही साबित करती है कि धोनी सिर्फ एक महान क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि अपने सहज और विनम्र स्वभाव की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों पर आज भी राज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed