{"_id":"6a5472484bd1738c9d04bb08","slug":"ind-vs-eng-odi-series-india-vs-england-head-to-head-records-and-stats-in-odi-squad-details-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड; Ro-Ko पर नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड; Ro-Ko पर नजरें
Mon, 13 Jul 2026 10:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:38 AM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में भारत को एकतरफा अंदाज में हराया था। अब बारी भारतीय टीम के पलटवार की। आइए जानते हैं कि वनडे में भारत और इंग्लैंड का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है...
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी। भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं और दो मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम
- 14 जुलाई: पहला वनडे, एजबेस्टन (बर्मिंघम) - दोपहर 3:30 बजे
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन्स (कार्डिफ) - शाम 5:30 बजे
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (लंदन) - दोपहर 3:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित-कोहली की वापसी से मिलेगी मजबूती
भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और दो मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है। टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम वनडे में कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है।

तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे बुमराह
मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुआई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। बुमराह का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को चुना गया है। हर्षित चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।