{"_id":"6a54ff294cd99b2ea201284f","slug":"ind-vs-eng-shubman-gill-press-conference-before-first-odi-match-against-england-virat-rohit-return-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG ODI: क्या 2027 वनडे विश्व कप में भी दिखेंगे रोहित और विराट? शुभमन गिल ने दिए बड़े संकेत; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG ODI: क्या 2027 वनडे विश्व कप में भी दिखेंगे रोहित और विराट? शुभमन गिल ने दिए बड़े संकेत; जानिए
Mon, 13 Jul 2026 08:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:42 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के अभिन्न हिस्सा हैं और उनका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम है। साथ ही उन्होंने बताया कि 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विराट के साथ टीम संयोजन पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने साफ कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी भी भारतीय वनडे टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं। गिल के मुताबिक, दोनों दिग्गज बल्लेबाजों का अनुभव और कौशल टीम के लिए अमूल्य है और बड़े मुकाबलों में उनकी मौजूदगी टीम को मजबूती देती है। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि पिछले एक दशक से विराट और रोहित भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और टीम में उनकी भूमिका आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
दबाव के समय अनुभव आता है काम
गिल ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को मुश्किल परिस्थितियों में संयम बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, 'विराट भाई और रोहित भाई पिछले 10 वर्षों से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों, टूर्नामेंटों और बड़े मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनका अनुभव और कौशल टीम के लिए बेहद मूल्यवान है।' उन्होंने आगे कहा कि जब टीम पर दबाव होता है तो अनुभवी खिलाड़ी शांत रहते हैं, क्योंकि वे ऐसी परिस्थितियों का कई बार सामना कर चुके होते हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
2027 विश्व कप को लेकर विराट से हुई चर्चा
शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने नेट्स में विराट कोहली के साथ 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम संयोजन पर भी चर्चा की। गिल ने कहा कि बातचीत में इस बात पर विचार किया गया कि दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों के हिसाब से कौन-सा संयोजन सबसे बेहतर रहेगा और ऐसे कौन-से खिलाड़ी हैं जो अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा में तेज गेंदबाजों, ऑलराउंडरों और स्पिनरों के विकल्पों पर भी विस्तार से बात हुई।

बुमराह की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी
गिल ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि आईपीएल 2026 के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम करने वाले बुमराह अब पूरी तैयारी के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि बुमराह ने इस वनडे सीरीज से पहले पर्याप्त गेंदबाजी की होगी। हमें भरोसा है कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और हम इस सीरीज को जीतकर सकारात्मक अंदाज में आगे बढ़ेंगे।'

रोहित-विराट
- फोटो : PTI
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर नजर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, ऐसे में वनडे सीरीज में टीम शानदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी।