सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Jasprit Bumrah Most wickets in T20 World Cups for India David Miller fastest fifty

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह टी20 विश्वकप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय, मिलर ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हरा दिया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह और एडेन मार्करम ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की। आइये जानते हैं...

IND vs SA: Jasprit Bumrah Most wickets in T20 World Cups for India David Miller fastest fifty
बुमराह-मिलर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का कारवां सुपर-8 चरण में प्रवेश कर चुका है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मेहमानों ने भारतीय टीम को 76 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने भी नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया; सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA: Jasprit Bumrah Most wickets in T20 World Cups for India David Miller fastest fifty
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
बुमराह टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए जसप्रीत बुमराह मुसीबत साबित हुए। उन्होंने महज 3.75 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इसी के साथ बुमराह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। उनके नाम 33 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस मामले में अर्शदीप सिंह 32 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। 

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज विकेट
जसप्रीत बुमराह 33
अर्शदीप सिंह 32
आर अश्विन 32
हार्दिक पांड्या 29
रवींद्र जडेजा 22

IND vs SA: Jasprit Bumrah Most wickets in T20 World Cups for India David Miller fastest fifty
डेविड मिलर - फोटो : PTI
मिलर टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है। मेहमानों के लिए डेविड मिलर ने सात चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर बांग्लादेश के लिटन दास हैं, जिन्होंने 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक 

बल्लेबाज गेंदें जगह साल
लिटन दास 21 एडिलेड 2022
हेनरिक क्लासेन 23 ब्रिजटाउन 2024
ट्रेविस हेड 24 ग्रॉस आइलेट 2024
डेविड मिलर 26 अहमदाबाद 2026

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed