{"_id":"694401ea109a9968ee0abf15","slug":"ind-vs-sa-shubman-gill-reaches-ahmedabad-with-team-india-for-5th-t20i-against-south-africa-know-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: आखिरी टी20 के लिए भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद पहुंचे चोटिल शुभमन गिल, प्लेइंग 11 में होंगे शामिल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: आखिरी टी20 के लिए भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद पहुंचे चोटिल शुभमन गिल, प्लेइंग 11 में होंगे शामिल?
Thu, 18 Dec 2025 07:00 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:00 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे। वह फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें पांचवें टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है या नहीं।
विज्ञापन
कुलदीप और शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंची। उनके साथ उपकप्तान शुभमन गिल भी आए। बता दें कि, गिल फिलहाल पैर की अंगुली में लगी चोट से जूझ रहे हैं। उनका चौथे टी20 मैच में खेलना भी संदिग्ध था।
विज्ञापन
गिल का खेलना संदिग्ध, संजू को मिल सकता है मौका
उपकप्तान शुभमन गिल पिछले मैच में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उनका अंतिम मैच में खेलना संदिग्ध है। हालांकि, वह टीम के साथ आज अहमदाबाद पहुंच गए। भारतीय टीम किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझेगी क्योंकि उसके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन के रूप में एक अच्छा विकल्प मौजूद है। सैमसन निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए कभी भी सही विकल्प नहीं थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि मध्यक्रम में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम
भारतीय टीम इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। भारत के पास वनडे के बाद टी20 सीरीज जीतने का भी अच्छा अवसर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा मुकाबला कोहरे के कारण रद्द हो गया था।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर , जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।