IND vs SL: वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटा भारत, रोहित-कोहली पहुंचे श्रीलंका, अभ्यास सत्र में बहाएंगे पसीना
रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रविवार को कोलंबो पहुंचे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टी20 टीम पल्लेकल में मंगलवार को अंतिम मैच खेलेगी। इसके बाद वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रोहित के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे।
The Re-union of Rohit Sharma & Abhishek Nayar. 🌟 [Vimal Kumar]
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 29, 2024
- Two best mates...!!!!! pic.twitter.com/NWyevlzNPp
Virat Kohli Has Reached Colombo For The ODI Series Against Sri Lanka.👑🔥#ViratKohli #INDvSL #SLvIND @imVkohli pic.twitter.com/kjjTT08fdL
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) July 29, 2024
रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्वकप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वनडे टीम में शामिल यह सभी खिलाड़ी सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में कोलंबो में अभ्यास करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा।