IND Inning
161/3 (14 ov)
Shreyas Iyer 2(2)*
Sanju Samson 82 (39)
WI elected to bowl
{"_id":"6ac8a676d58399ca540cd6a9","slug":"ind-vs-wi-2nd-t20-weather-forecast-ranchi-jsca-stadium-pitch-report-india-vs-west-indies-news-in-hindi-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम वेस्टइंडीज: क्या बारिश में धुल जाएगा दूसरा टी20, रांची में मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम? जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम वेस्टइंडीज: क्या बारिश में धुल जाएगा दूसरा टी20, रांची में मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम? जानें
Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
सार
Ranchi Weather Forecast, IND vs WI 2nd T20 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में बारिश की संभावना है जिससे मैच शुरू होने में देरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को रांची में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है, लेकिन शहर के कई इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश ने खेल प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मैच शाम सात बजे से होना है। आइए जानते हैं मैच के दौरान रांची में बारिश की संभावना कितनी है...
विज्ञापन
Trending Videos
सैमसन को मिलेगा आराम?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के लिए संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में टीम प्रबंधन ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि वैभव सूर्यवंशी अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।

मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। मैच शाम सात बजे से होना है और शुरुआती दो घंटे में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है। अगर ये अनुमान सही साबित होता है तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है और पहली पारी भी इससे प्रभावित हो सकती है। मैच शुरू होने की स्थिति में भी ओवरकास्ट कंडिशंस बने रहने की संभावना है। यानी आज रांची में बारिश मैच में खलल डाल सकती है।

दोनों टीमों ने किया अभ्यास
झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। रांची में मौसम के बदले मिजाज का असर शुक्रवार को होने वाले मुकाबले पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं। झारखंड में क्रिकेट को लेकर हमेशा जबरदस्त उत्साह रहा है और इस मुकाबले में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मुकाबले से पहले गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया।