{"_id":"6acf6a7b65323a1f3c0efd53","slug":"ind-vs-wi-tilak-varma-warns-india-against-west-indies-power-hitting-reveals-gautam-gambhir-s-message-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम वेस्टइंडीज: गंभीर ने भारतीय गेंदबाजों को क्या संदेश दिया? चौथे मैच से पहले तिलक वर्मा ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम वेस्टइंडीज: गंभीर ने भारतीय गेंदबाजों को क्या संदेश दिया? चौथे मैच से पहले तिलक वर्मा ने किया खुलासा
Wed, 14 Oct 2026 05:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:11 PM IST
सार
भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले से पहले गेंदबाजों को आक्रामक रुख अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी रन रोकने के बजाय विकेट लेने पर ध्यान देने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले अपने साथियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तिलक ने कहा कि वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाजी को रोकने के लिए केवल रन बचाने की रणनीति काफी नहीं होगी, बल्कि भारतीय गेंदबाजों को लगातार विकेट लेने के इरादे से गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी टीम को आक्रामक रवैया अपनाने और विकेट हासिल करने पर ध्यान देने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आज खेला जाएगा मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी।

शाई होप
- फोटो : ANI
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी से सतर्क रहने की जरूरत
- तिलक वर्मा ने मंगलवार को मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की ताकत पर बात की। उन्होंने कहा कि कैरेबियाई टीम के खिलाड़ी टी20 प्रारूप में काफी अनुभवी हैं और उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। टीम का कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की क्षमता रखता है।
- तिलक ने कहा, 'वेस्टइंडीज एक बेहतरीन टीम है, खासकर टी20 प्रारूप में। उसके खिलाड़ी काफी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं और इस प्रारूप को अच्छी तरह समझते हैं। उनकी बल्लेबाजी की ताकत अविश्वसनीय है।'
- उन्होंने आगे कहा कि वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी केवल शुरुआती बल्लेबाजों तक सीमित नहीं है। निचले क्रम के खिलाड़ी भी तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में जब तक टीम के सभी 10 विकेट नहीं गिर जाते, तब तक मुकाबला खत्म नहीं माना जा सकता। भारतीय टीम को किसी भी परिस्थिति में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।
गौतम गंभीर ने गेंदबाजों को दिया आक्रामक रहने का संदेश
- सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की काफी आलोचना हुई थी। उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया था।
- तिलक ने स्वीकार किया कि दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम विकेट लेने के बजाय रन रोकने की कोशिश में अधिक रक्षात्मक हो गई थी। इसके बाद टीम ने अपनी रणनीति पर चर्चा की और गेंदबाजों को अधिक आक्रामक होने का संदेश दिया गया।
- उन्होंने कहा, 'दूसरे मैच की शुरुआत में हमने विकेट लेने की कोशिश नहीं की। जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रन बना रहे थे, तब हमारा रवैया थोड़ा रक्षात्मक हो गया था। लेकिन इसके बाद टीम के तौर पर हमने इस पर चर्चा की। गौतम गंभीर सर ने भी कहा कि हम विकेट लेने के लिए जा सकते हैं और आक्रामकता दिखा सकते हैं।'
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : IANS
तीसरे टी20 में भारत ने की वापसी
दूसरे मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार वापसी की। इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी।
तिलक ने कहा कि भारतीय टीम चौथे मुकाबले में भी अपनी पिछली जीत के प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेगी। इसके लिए गेंदबाजों को अपनी योजनाओं पर बेहतर तरीके से अमल करना होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं तिलक
- भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण मध्यक्रम के खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, तिलक वर्मा ने कहा कि वह टीम की जरूरत के अनुसार अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
- उन्होंने बताया कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उन्हें पसंद है और वह दबाव की परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। तिलक ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में 443 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक लगाए हैं। उनका औसत 55.37 और स्ट्राइक रेट 169.73 रहा है।
- तिलक ने कहा कि यदि शुरुआती विकेट जल्दी गिरते हैं, तो वह समय लेकर पारी को संभाल सकते हैं। वहीं, अगर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज 14वें या 15वें ओवर तक टिके रहते हैं, तो वह पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाने की भूमिका निभा सकते हैं।
हैदराबाद की पिच पर रहेगी भारतीय टीम की नजर
चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां नई मिट्टी से तैयार की गई पिच पर मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे में बल्लेबाजों को परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।तिलक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास पिच को समझने के लिए ज्यादा समय नहीं होता। इसलिए टीम को शुरुआती गेंदों में परिस्थितियों का आकलन करते हुए अपनी बल्लेबाजी की योजना तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी पिच नहीं देखी है। मुकाबले से पहले परिस्थितियों को समझने के बाद ही बल्लेबाजी की रणनीति बनाई जाएगी।

तिलक वर्मा
- फोटो : ANI
घरेलू मैदान पर खेलने को लेकर उत्साहित हैं तिलक
हैदराबाद में होने वाला यह मुकाबला तिलक वर्मा के लिए खास रहने वाला है। भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम के उपकप्तान के रूप में हैदराबाद के दर्शकों के सामने खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरे लिए बेहद खास पल होगा।'
भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में घरेलू दर्शकों के बीच मुकाबले को लेकर उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है। भारत की नजर अब चौथे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय गेंदबाजों के सामने एक बार फिर बड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी।