{"_id":"6acf4a4797c003cb810e0c68","slug":"shreyas-iyer-climbs-three-places-to-career-high-fourth-in-icc-t20i-batting-rankings-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा!: शीर्ष चार बल्लेबाजों में तीन भारतीय, शतक जड़ते ही श्रेयस को मिला बड़ा इनाम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा!: शीर्ष चार बल्लेबाजों में तीन भारतीय, शतक जड़ते ही श्रेयस को मिला बड़ा इनाम
Wed, 14 Oct 2026 02:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:55 PM IST
सार
आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर तीन स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाने का उन्हें फायदा मिला। ईशान किशन पहले, अभिषेक शर्मा दूसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार शुरुआत का फायदा अय्यर को मिला है। वह करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग के शीर्ष चार में भारत के तीन खिलाड़ियों ने जगह बना ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
अय्यर को पहले टी20 शतक का मिला इनाम
अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में लखनऊ में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। उनकी इस पारी का असर आईसीसी रैंकिंग में भी देखने को मिला। वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। अय्यर की इस उपलब्धि के साथ भारतीय बल्लेबाजों का शीर्ष रैंकिंग में दबदबा और मजबूत हुआ है। ईशान किशन पहले स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज हैं। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह शीर्ष चार में ईशान, अभिषेक और अय्यर के रूप में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।

- फोटो : PTI
शीर्ष चार में तीन भारतीय, फरहान तीसरे नंबर पर
आईसीसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वह तीसरे स्थान पर पहुंचकर ईशान और अभिषेक के बीच जगह बनाए हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका के कुसल मेंडिस को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 स्थान की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर पहुंच गए। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी चार स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज माज सदाकत को भी फायदा
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में कुसल मेंडिस तीन स्थान ऊपर चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 स्थान की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन चार स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज माज सदाकत ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद वह शीर्ष 100 से बाहर रहने के बाद सीधे 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
रोस्टन चेज को गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में फायदा
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में सुधार किया है। वह गेंदबाजों की सूची में 24 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के सलमान मिर्जा और सईम अयूब को भी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। सलमान मिर्जा नौ स्थान ऊपर चढ़कर 14वें, जबकि सईम अयूब आठ स्थान ऊपर चढ़कर 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI
टेस्ट ऑलराउंडरों में जडेजा शीर्ष पर बरकरार
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर और साइमन हार्मर ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। मुल्डर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि हार्मर ने पांच स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 23वां स्थान हासिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका पर जीत से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की रैंकिंग में उछाल
डरबन के किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी देखने को मिला है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हराया। इस जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

मैट रेनशॉ
- फोटो : IANS
मैथ्यू रेनशॉ ने लगाई लंबी छलांग
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को उनके शानदार प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने पहली पारी में 190 रन की बेहतरीन पारी खेली और दूसरी पारी में भी 82 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रेनशॉ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर थे, लेकिन अब वह संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी और पूर्व नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने चार स्थान की छलांग लगाई और संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।