{"_id":"668d7062b98ba88c4c061c58","slug":"ind-vs-zim-ruturaj-answer-regarding-comparison-with-virat-kohli-he-said-this-about-his-batting-position-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: कोहली से तुलना को लेकर ऋतुराज का जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग, अपनी बैटिंग पोजिशन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: कोहली से तुलना को लेकर ऋतुराज का जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग, अपनी बैटिंग पोजिशन को लेकर कही यह बात
Tue, 09 Jul 2024 10:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:46 PM IST
सार
गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह बड़ा मुद्दा है और मुझे नहीं लगता कि इस बारे में सोचने का यह सही समय है। उनसे (कोहली) तुलना करने के बारे में सोचना भी या उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश बहुत-बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अच्छी तरह से जानते हैं कि बल्लेबाजी क्रम में तीसरे स्थान पर विराट कोहली की जगह की भरपाई करना काफी मुश्किल है और उनका ध्यान टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी स्थान पर बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप जीत के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने संन्यास की घोषणा कर दी। इससे युवा खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खुल गये और गायकवाड़ एक ऐसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह बड़ा मुद्दा है और मुझे नहीं लगता कि इस बारे में सोचने का यह सही समय है। उनसे (कोहली) तुलना करने के बारे में सोचना भी या उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश बहुत-बहुत मुश्किल है।'
गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह बड़ा मुद्दा है और मुझे नहीं लगता कि इस बारे में सोचने का यह सही समय है। उनसे (कोहली) तुलना करने के बारे में सोचना भी या उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश बहुत-बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़-अभिषेक शर्मा
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'मैंने आईपीएल के दौरान भी कहा था कि किसी की भी कमी को पूरा करना काफी कठिन होता है। आप अपने करियर को अपने मुताबिक आगे बढ़ाना चाहते हैं और अभी यही मेरी प्राथमिकता है।' घरेलू क्रिकेट में पारी का आगाज करने वाले गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी की है। पुणे का यह क्रिकेटर हालांकि टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है।
भारत बनाम जिंबाब्वे
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'टीम को जहां मेरी जरूरत होगी मैं वहां बल्लेबाजी करूंगा। इसमें कोई समस्या नहीं है। पारी का आगाज करने और तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने में कोई ज्यादा अंतर नहीं है क्योंकि आपको इन दोनों जगहों पर नयी गेंद का सामना करना होता है।'
भारत बनाम जिंबाब्वे
- फोटो : Zimbabwe Cricket
गायकवाड़ ने कहा कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ने उन्हें खेल के अन्य पहलुओं पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया लेकिन इससे उनकी बल्लेबाजी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, 'कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मेरी बल्लेबाजी पहले की तरह ही है। मुझे जिम्मेदारी से खेलने के साथ मैच को खत्म करने पर ध्यान देना होता है। इससे खेल के नजरिये को लेकर थोड़ा बदलाव आया है। मुझे लगता है कि आईपीएल में कप्तानी करने के बाद आप सिर्फ बल्लेबाजी नहीं बल्कि खेल के अन्य पहलुओं से ज्यादा जुड़ते हैं।'