फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs Australia A, 2nd unofficial Test at Puducherry, IND-A vs AUS-A, Scorecard and match updates
WI Inning
48/1 (6 ov)
John Campbell 23(22)*
Shai Hope 10 (5)
IND elected to bowl

दूसरा अनौपचारिक टेस्ट: डेब्यू मैच में सैम हार्पर का धमाका, शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा

Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन 7 विकेट पर 282 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर ने डेब्यू मैच में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत ए के नचिकेत भूटे और शम्स मुलानी ने तीन-तीन विकेट लिए, लेकिन हार्पर की पारी ने ऑस्ट्रेलिया ए को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
India A vs Australia A, 2nd unofficial Test at Puducherry, IND-A vs AUS-A, Scorecard and match updates
सैम हार्पर - फोटो : IANS

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर के नाबाद शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन 87 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बना लिए। हार्पर ने 153 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अपना डेब्यू कर रहे हार्पर उस समय क्रीज पर आए जब टीम 104 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। उन्होंने पहले लियाम स्कॉट के साथ छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की और फिर टॉड मर्फी के साथ सातवें विकेट के लिए 89 रन जोड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
विज्ञापन

भारत ए के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ए के लिए डेब्यू कर रहे मध्यम गति के गेंदबाज नचिकेत भूटे ने शुरुआती घंटे में जोश फिलिप (5) और कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब (0) को आउट किया। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने दूसरे सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास (2) को पवेलियन भेजा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए लंच तक 67 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। जेसन सांघा (46) और नाथन मैकस्वीनी (34) ने चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मुलानी ने दूसरे सत्र में लगातार दो ओवरों में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्पर ने संभाला मोर्चा
104 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद हार्पर ने परिस्थितियों और भारतीय गेंदबाजी का शानदार तरीके से सामना किया। उन्होंने क्रीज से आगे निकलकर स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाया। हार्पर ने नई गेंद आने के बाद तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद पर एक भाग्यशाली चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छठा शतक है। उनकी नाबाद पारी ने ऑस्ट्रेलिया ए को दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ए की ओर से नचिकेत भूटे ने 35 रन देकर तीन और शम्स मुलानी ने 77 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed