फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs WI 2nd ODI: Auqib Nabi Makes Debut as India Elect to Bowl Against West Indies
WI Inning
120/1 (13.4 ov)
John Campbell 84(53)*
Shai Hope 16 (20)
IND elected to bowl

IND vs WI: आकिब नबी का डेब्यू, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; सीरीज कब्जाने का मौका

Wed, 30 Sep 2026 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला है। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और बुधवार को जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर सकता है।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd ODI: Auqib Nabi Makes Debut as India Elect to Bowl Against West Indies
आकिब नबी - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, बरसापारा में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था। अगर भारत गुवाहाटी में जीत दर्ज करता है तो सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के साथ कब्जा कर लेगा।

विज्ञापन


आकिब नबी का इंतजार हुआ खत्म
आकिब नबी को पहली बार भारत की प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वह नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में आए हैं। नबी ने इस साल रणजी ट्रॉफी जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए 60 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला था। अब गुवाहाटी में वह पहली बार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं। नबी भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


गिल बोले- शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है
टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पिच और टीम की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा, 'पिच पर थोड़ी ज्यादा घास है और कुछ जगहों पर यह थोड़ी पैची भी नजर आ रही है। इसलिए शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। पहले 20-25 ओवर दबाव झेलने के बाद जिस तरह हमने पिछले मैच में वापसी की, वह काफी अच्छा था। यहां ज्यादा उमस और गर्मी है, इसलिए हमारे तेज गेंदबाजों के लिए यह अच्छी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले मैच की फील्डिंग पर गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में फील्डिंग की तीव्रता एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हम पिछले मैच में थोड़ा बेहतर कर सकते थे। उम्मीद है कि इस मैच में हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा। सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में दिखे। रोहित भाई भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उम्मीद है कि आज भी अच्छा मुकाबला होगा।'

वेस्टइंडीज ने किए चार बदलाव
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताया कि उनकी टीम ने प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं। पहले वनडे में शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण बाहर हैं। उनके अलावा ज्वेल एंड्रयू, मैथ्यू फोर्ड और गुडाकेश मोती भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन चारों की जगह शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, शमर जोसेफ और विटेल लॉज को टीम में शामिल किया गया है। होप ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करते। टॉस 50-50 मौका है और चाहे कुछ भी हो, हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आज हमारे पास रन बनाने और गेंदबाजों को बचाव के लिए अच्छा स्कोर देने का एक और मौका है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें सिर्फ यह समझना है कि किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है और जितनी जल्दी हो सके उनमें बेहतर होने के तरीके तलाशने हैं। दोनों मैचों के बीच ज्यादा समय नहीं है। इसलिए मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना और जीत के लिए सही समाधान तलाशना जरूरी है।'

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed