ICC: आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने शुभमन गिल, इंग्लैंड दौरे पर किया था दमदार प्रदर्शन
गिल ने इस पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पीछे छोड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिल ने चौथी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है जो किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। गिल इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में भी यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। यह गिल का भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहला दौरा था और 25 वर्षीय गिल ने कहा कि यह सम्मान पाना उनके लिए अच्छा सम्मान है। आईसीसी के हवाले से गिल ने कहा, जुलाई महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार यह पुरस्कार और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुरस्कार कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज में मेरे प्रदर्शन के लिए दिया गया है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा।
Setting new standards with the bat 👌
— ICC (@ICC) August 12, 2025
Capping off an incredible summer in whites is the ICC Men’s Player of the Month for July 2025 🌟
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैच की सीरीज में आगे बढ़कर नेतृत्व किया और बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखे। भारत की युवा टीम ने यह सीरीज 2–2 से ड्रॉ की। गिल ने इस सीरीज में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड (732) तोड़ा। गिल का प्रदर्शन अब सर्वकालिक कप्तानों की सूची में सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (810 रन) के बाद दूसरे स्थान पर है।