फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Afghansitan Asian Games Quarter final match playing 11 probable, Live streaming and weather report

भारत बनाम अफगानिस्तान: वैभव को फिर बैठना पड़ सकता है बाहर, बारिश में धुला मैच तो किसे फायदा; कब शुरू होगा मैच?

Mon, 28 Sep 2026 05:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:51 AM IST
सार

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम आज एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के बचाव का अभियान शुरू करने उतरेगी। भारत का सामना क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से है। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी...

विज्ञापन
India Vs Afghansitan Asian Games Quarter final match playing 11 probable, Live streaming and weather report
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियन गेम्स के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती दोनों टीमों के सामने रहेगी। कोरोगी स्पोटर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरुष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं। जापान के खिलाफ मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी।
विज्ञापन

भारत ने भेजी है मजबूत टीम
भारतीय क्रिकेटर टोक्यो से नागोया बुलेट ट्रेन से पहुंचे हैं और सफर का पूरा मजा लिया। भारत यहां पूरी मजबूत टीम लेकर आया है जिसमें अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल हैं। इस प्रारूप में भारतीय क्रिकेट की गहराई को देखते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठे थे क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोकस 2027 वनडे विश्व कप पर होना चाहिए। भारतीय टीम के लिए स्वर्ण से इतर कोई भी पदक निराशाजनक होगा। हाल ही में दिल्ली में भारत के हाथों सीरीज में बुरी तरह पराजित हुई अफगानिस्तान टीम डारविश रसूली की कप्तानी में नए खिलाड़ियों को लेकर आई है। टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

India Vs Afghansitan Asian Games Quarter final match playing 11 probable, Live streaming and weather report
अभिषेक और सैमसन - फोटो : BCCI
अभिषेक-संजू को मौका मिलने की उम्मीद 
भारत अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगा, जबकि अफगानिस्तान नेपाल के खिलाफ एक मैच खेल चुका है जिसमें उसे पराजय मिली। पहले मैच में उसने जापान को हराया था। सभी की नजरें 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी पर लगी है लेकिन अभिषेक और संजू सैमसन के फॉर्म को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। भारत को स्वर्ण जीतने के लिए सिर्फ तीन जीत की जरूरत है।
विज्ञापन

मैच पर बारिश का साया
सोमवार को निशिन में भारी बारिश की संभावना है, जिससे यह मैच रद्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर बेहतर सीडिंग होने के कारण भारत अगले दौर में पहुंच जाएगा। शुक्रवार को इस मैदान पर खेले गए पिछले दो मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गए थे। हालांकि, क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि बारिश का साया मैच पर नहीं पड़े और भारत जीत दर्ज करे। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। 
अफगानिस्तान: मोहम्मद अकरम, हसन इसाखिल, करीम जनत, डारविश रसूली (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), इस्मत आलम, नांगेयालिया खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कहां देख सकेंगे?

एशियन गेम्स का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed