फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan Reach Asian Games Semis Without Playing, India vs Afghanistan Match Under Rain Threat

पाकिस्तान-हॉन्गकॉन्ग मैच बारिश में धुला: कौन पहुंचा सेमीफाइनल में? भारत-अफगानिस्तान मुकाबले पर भी संकट के बादल

Mon, 28 Sep 2026 07:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Sep 2026 07:09 AM IST
सार

एशियन गेम्स में पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग, चीन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो गया। बेहतर आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब भारत-अफगानिस्तान मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Reach Asian Games Semis Without Playing, India vs Afghanistan Match Under Rain Threat
साहिबजादा फरहान - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों में बारिश ने रोमांच पर पानी फेर दिया है। पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग, चीन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण मैच में टॉस तक नहीं हो सका।

विज्ञापन


सुबह से लगातार हो रही बारिश और रात की बारिश के बाद मैदान की आउटफील्ड में काफी पानी जमा था। हालात में सुधार नहीं होने के कारण अधिकारियों ने मैच शुरू होने की संभावना को खारिज कर दिया। यहां तक कि पांच ओवर का छोटा मुकाबला कराने का विकल्प भी संभव नहीं था।
विज्ञापन

 



बेहतर रैंकिंग से पाकिस्तान सेमीफाइनल में
मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को उसकी बेहतर आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिल गई। वहीं, हॉन्गकॉन्ग, चीन का अभियान बिना मैदान पर उतरे ही समाप्त हो गया। उसके पास मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करने का मौका तक नहीं आया।


भारत-अफगानिस्तान मैच पर भी संकट
अब इसी मैदान पर होने वाले भारत और अफगानिस्तान के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। नागोया में बारिश लगातार जारी है और आउटफील्ड पहले से ही काफी गीली है। अगर भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द होता है, तो बेहतर आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। फिलहाल भारतीय प्रशंसकों की नजरें मौसम और मैदान की स्थिति पर टिकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed