फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Japan Asian Games women cricket quarter finals probable Playing 11 live streaming where to watch

जापान पर भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी: स्वर्ण के लिए लगाएगी जोर, मैच के समय से लेकर स्क्वाड तक; जानें सबकुछ

Fri, 18 Sep 2026 06:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Sep 2026 06:05 AM IST
सार

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का क्वार्टर फाइनल में सामना जापान से होगा। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कभी मैच नहीं हुआ है। आंकड़ों में भारत का पलड़ा बेहद मजबूत है, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में एक भी गलती भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी और संभावित प्लेइंग-11...

विज्ञापन
India vs Japan Asian Games women cricket quarter finals probable Playing 11 live streaming where to watch
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

पिछले सप्ताह दुबई में रिकॉर्ड आठवीं बार महिला टी20 एशिया कप जीतने के बाद गत चैंपियन और प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को एशियाई खेलों में अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। एशिया कप खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। लेकिन एशियाड के नॉकआउट प्रारूप में उनके पास गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होगी।
विज्ञापन

India vs Japan Asian Games women cricket quarter finals probable Playing 11 live streaming where to watch
शेफाली-मंधाना - फोटो : ANI
शेफाली-मंधाना पर दारोमदार
महिला स्पर्धा में आठ टीम हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होगी। इसका मतलब है कि किसी भी टीम को टूर्नामेंट में परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के लिए ग्रुप चरण के मुकाबले नहीं मिलेंगे और एक हार अभियान को समाप्त करने के लिए काफी होगी। भारत के लिए शेफाली वर्मा अहम होंगी, उन्होंने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें वह टीम की सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। शीर्ष क्रम में उनकी निरंतरता ने भारत को संयुक्त अरब अमीरात में मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि स्मृति मंधाना का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा था। वह भी भारत के एक और खिताबी अभियान की शुरुआत के साथ अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी। 

वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एशिया कप के औसत प्रदर्शन के बाद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी। दबाव की परिस्थितियों में उनका अनुभव ऐसे टूर्नामेंट में और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है जहां हर मुकाबला जीतना जरूरी है। सलामी जोड़ी के अलावा भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भी गहराई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष मध्य और निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि शेफाली और मंधाना टीम को मजबूत आधार दें जिससे मध्य क्रम के बल्लेबाज खुलकर खेल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Japan Asian Games women cricket quarter finals probable Playing 11 live streaming where to watch
श्री चरणी - फोटो : IANS
गेंदबाजी का जिम्मा दीप्ति-चरणी के पास 
भारत की गेंदबाजी काफी हद तक अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी के इर्द-गिर्द रहेगी। चरणी ने खुद को टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अहम सदस्य के रूप में स्थापित किया है। एशिया कप में चरणी भारत की शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल थीं। 22 वर्षीय चरणी ने अपने 30वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ही 50 विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की और उनकी मध्य ओवरों में रन रोकने की क्षमता अहम साबित हो सकती है। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के पास काफी विकल्प हैं। नंदिनी शर्मा, रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ तेज गेंदबाजी के जबकि दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव और टखने की चोट से उबर चुकीं श्रेयंका पाटिल टीम को स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प देती हैं।

मजबूत प्रतिद्वंद्वी भारत के सामने मेजबान जापान घरेलू मैदान पर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेगा। जापान को भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा। उसे भारत के स्पिन विकल्पों के खिलाफ प्रभावी ढंग से खेलना होगा और साथ ही उसके गेंदबाजों को आक्रामक शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को रोकना होगा। मालूम हो कि दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत है। 
विज्ञापन

दोनों टीमें की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा।
जापान: माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा (उपकप्तान), अहिल्या चंदेल, मेग ओगावा, हिनासे गोटो, अकारी निशिमुरा (विकेटकीपर), अयुमी फुजिकावा, नोनोहा यासुमोतो, एलेना कुसुदा-नायरन, सेइका सुमी, अयाका काटो-स्टैफोर्ड।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा। 

भारत और जापान के बीच एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला कहां देख सकेंगे?

एशियाई खेलों का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed