फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rinku Singh Reveals How Nitish Rana Turned Him Into A Manchester United Fan

किस फुटबॉल टीम के फैन हैं रिंकू सिंह?: किसने इस खेल से कराया प्यार? यूपी के क्रिकेटर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Fri, 18 Sep 2026 05:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

रिंकू सिंह ने बताया कि नीतीश राणा ने उन्हें फुटबॉल से परिचित कराया और उन्हीं की वजह से वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन बने। रिंकू ने हाल ही में ओल्ड ट्रैफर्ड में पहला लाइव फुटबॉल मैच देखा। उन्होंने मैच, स्टेडियम के माहौल और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर भी बात की।

विज्ञापन
Rinku Singh Reveals How Nitish Rana Turned Him Into A Manchester United Fan
रिंकू सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने खुलासा किया है कि वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन क्यों बने। इसके पीछे उनके साथी क्रिकेटर नीतीश राणा का हाथ है। राणा ने ही रिंकू को फुटबॉल से परिचित कराया और उन्हें मैच देखना समझाया। इसके बाद रिंकू की इस खेल में दिलचस्पी बढ़ती चली गई।

विज्ञापन


रिंकू ने जियोस्टार से कहा, 'पहले मैं यूनाइटेड का फैन था और अभी भी कुछ हद तक हूं, क्योंकि इसकी वजह नीतीश राणा भाई हैं। उन्होंने मुझे फुटबॉल से परिचित कराया और बताया कि मैच कैसे देखना है। इसके बाद फुटबॉल में मेरी थोड़ी दिलचस्पी बढ़ी। राणा भाई यूनाइटेड के फैन हैं, इसलिए मैं उनके साथ समय बिताता था और उन्हें देखकर मैं भी यूनाइटेड का फैन बन गया।'
विज्ञापन


ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली बार देखा लाइव मैच
रिंकू हाल ही में पहली बार स्टेडियम में लाइव फुटबॉल मैच देखने पहुंचे। उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच प्रीमियर लीग मुकाबला देखने का मौका मिला। हालांकि, जिस टीम को वह अपना पसंदीदा मानते हैं, उसे इस मैच में हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी ने ओल्ड ट्रैफर्ड में यूनाइटेड को 1-0 से हराया। एर्लिंग हालैंड ने दूसरे हाफ में मैच का निर्णायक गोल किया। मैच के दौरान रिंकू ने स्वीकार किया कि कुछ समय के लिए उनका समर्थन सिटी के साथ भी चला गया था। उन्होंने कहा, 'हां, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, मैंने खुद को थोड़ा सिटी का समर्थन करते हुए पाया। यूनाइटेड उस समय अच्छा नहीं खेल रही थी, जबकि सिटी बेहतर नजर आ रही थी।'

स्टेडियम का माहौल रिंकू को आया पसंद
नतीजे से ज्यादा रिंकू के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड में लाइव मैच देखने का अनुभव खास रहा। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें समझ आया कि स्टेडियम में फुटबॉल देखने का अनुभव टीवी से कितना अलग होता है। रिंकू ने कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे सिटी और यूनाइटेड के बीच मैच देखने का मौका मिला। यह मेरे लिए बहुत खास था। यह मेरी जिंदगी का पहला लाइव फुटबॉल मैच था और इसका अनुभव बिल्कुल अलग था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इससे पहले सिर्फ टीवी पर मैच देखे थे। वहां स्टेडियम में होना बहुत अच्छा लगा। मुझे माहौल पसंद आया। जब कोई गोल करता है या कोई खिलाड़ी कुछ खास करता है तो पूरा स्टेडियम जिस तरह अपनी टीम का समर्थन करता है और चिल्लाता है, वह चीज स्टेडियम में जाकर ही महसूस की जा सकती है।'


रैशफोर्ड पसंदीदा, ब्रूनो की शांति के कायल
रिंकू ने अपने पसंदीदा फुटबॉलर का नाम भी बताया। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी मार्कस राशफोर्ड को अपना पसंदीदा बताया। वहीं, ब्रूनो फर्नांडिस की मैदान पर शांति और संयम ने भी उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'मुझे मार्कस राशफोर्ड बहुत पसंद हैं। मैंने उन्हें काफी फॉलो किया है, इसलिए वह मेरे पसंदीदा हैं। वहीं, संयम की बात करें तो मुझे लगता है कि ब्रूनो फर्नांडिस। वह बहुत शांत रहते हैं, बहुत शांति से खेलते हैं और मैदान पर चलते हुए भी काफी सहज नजर आते हैं। जब गेंद उनके पास आती है तो वह तुरंत गोल कर देते हैं या मैदान पर जो जरूरी है, वह करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed