{"_id":"6ae4927502fd48956d0ea6d8","slug":"india-vs-new-zealand-4th-t20-7-major-records-and-moments-from-the-match-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथे टी20 मैच में क्या-क्या हुआ?: भारत की बड़ी हार से अर्शदीप, फिलिप्स-डफी के रिकॉर्ड तक; जानिए छह बड़ी बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे टी20 मैच में क्या-क्या हुआ?: भारत की बड़ी हार से अर्शदीप, फिलिप्स-डफी के रिकॉर्ड तक; जानिए छह बड़ी बातें
Fri, 30 Oct 2026 06:20 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:20 PM IST
सार
- ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराकर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। दूसरी तरफ भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। हालांकि, इन रिकॉर्ड्स के बीच टीम इंडिया को 87 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। रनों के लिहाज से यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्शदीप सिंह
- फोटो : IANS
1. अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
- इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में कप्तान मिचेल सेंटनर को आउट करके अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
- अर्शदीप ने नवंबर 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था और महज 1577 दिनों में 150 विकेट पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने डेब्यू के बाद सबसे कम दिनों में 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम था, जिन्होंने 2325 दिनों में यह मुकाम हासिल किया था।
- गेंदों के लिहाज से अर्शदीप 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2143 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में राशिद खान (2098 गेंद) दूसरे और वानिंदु हसरंगा (2035 गेंद) पहले स्थान पर हैं। हालांकि, अर्शदीप इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ दिया।
- इतना ही नहीं, अर्शदीप ने साल 2026 में अब तक 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर फुल-मेंबर देशों के गेंदबाजों में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोश लिटिल के नाम था, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : PTI
2. फिलिप्स का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
- मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 49 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में फिलिप्स ने छह चौके और 10 छक्के लगाए।
- फिलिप्स को माइकल ब्रेसवेल का शानदार साथ मिला। ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए महज 40 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी की, जिसने न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
- इन दोनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 259 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले कीवी टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 254 रन था।
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : ANI
3. ग्लेन फिलिप्स ने तोड़ा शाई होप का रिकॉर्ड
ग्लेन फिलिप्स ने इस शतकीय पारी के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फिलिप्स इस सीरीज के चार मुकाबलों में अब तक 276 रन बना चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के शाई होप को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में 261 रन बनाए थे। फिलिप्स की मौजूदा फॉर्म न्यूजीलैंड के लिए इस सीरीज में बड़ी ताकत साबित हुई है।

जैकब डफी
- फोटो : ANI
4. जैकब डफी ने गेंदबाजी में बनाया नया कीर्तिमान
न्यूजीलैंड की जीत में तेज गेंदबाज जैकब डफी की भूमिका भी बेहद अहम रही। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ डफी भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ 34 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। डफी ने संजू सैमसन, ईशान किशन, नमन धीर और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
5. रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टी20 हार
260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन अपना खाता भी नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल सात और नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 28 रनों का योगदान दिया। प्रिंस यादव 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और मुकाबला 87 रनों से गंवा दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2026 में ही इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराया था।

6. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का लगातार 10 जीत का सिलसिला टूटा
इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम का लगातार जीत का सिलसिला भी थम गया। भारत ने कीवी टीम के खिलाफ लगातार 10 मुकाबले जीते थे, लेकिन चौथे टी20 में उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस जीत के बावजूद न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से पीछे है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन जीत के साथ करने पर होंगी।