{"_id":"6a8590d64b48d111cd0c38a1","slug":"india-vs-sri-lanka-indian-batter-kl-rahul-reaction-after-team-india-victory-in-fist-test-at-galle-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: क्यों गॉल टेस्ट में जल्द जीत दर्ज करना चाहता था भारत? केएल राहुल ने बताया कारण; गेंदबाजों को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: क्यों गॉल टेस्ट में जल्द जीत दर्ज करना चाहता था भारत? केएल राहुल ने बताया कारण; गेंदबाजों को सराहा
Wed, 19 Aug 2026 04:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:47 PM IST
सार
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने बताया है कि टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जल्द से जल्द जीतना चाहती थी। मैच में शुरुआत से ही बारिश का साया रहा और पांचवें दिन भी इसका पूर्वानुमान जताया गया था।
विज्ञापन
केएल राहुल और पडिक्कल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जल्द से जल्द जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध थी क्योंकि उन्हें पता था कि भारी बारिश होने वाली है। भारत के 165 रन से जीत हासिल करने के ठीक पांच मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। भारत ने पांचवें दिन मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 77.4 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई। युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने लंच के बाद 10 गेंदों में चार विकेट लेकर निचले क्रम के बल्लेबाजों को जल्दी आउट किया।
विज्ञापन
खेल को लंबा खींचना चाहता था श्रीलंका
श्रीलंका खेल को लंबा खींचना चाहता था लेकिन एक बार विकेट गिरने के बाद वह संभल नहीं पाया। राहुल ने कहा, हमें पता था कि तेज बारिश होने वाली है और इसलिए हम जल्द से जल्द उनकी पारी समाप्त करना चाहते थे। ईमानदारी से कहूं तो हमें बहुत राहत मिली है। उनके बीच एक बड़ी साझेदारी हुई थी, लेकिन हम जानते थे कि अगर हम उसे तोड़ दें, तो हम उनकी बल्लेबाजी में सेंध लगा सकते हैं। यह एक शानदार टेस्ट मैच था। पांचों दिन विकेट अच्छा रहा। स्पिनरों को कुछ मदद मिल रही थी लेकिन जिन बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

तेज गेंदबाजी की प्रशंसा की
राहुल ने तेज गेंदबाजों की भी प्रशंसा की और कहा कि भारत ने विकेट लेने के एक और अवसर के रूप में नई गेंद को ध्यान में रखा था। उन्होंने कहा, तेज गेंदबाजों ने भी विकेट लिए। हमें पता था कि नई गेंद आने वाली है और अगर हम विकेट नहीं ले पाते तो हम जानते थे कि नई गेंद से हमारे पास मौका होगा। हमें पता था कि नई गेंद आने वाली है और अगर हमें विकेट नहीं मिलते, तो नई गेंद हमारा अगला सबसे अच्छा मौका होती। हालांकि, पूरे दिन हमारी सोच यही थी कि गेंद को सही जगहों पर डालते रहें। हमें पता था कि विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी। जाहिर है कि विरोधी टीम भी अच्छा खेल सकती है। ऐसे बल्लेबाज होते हैं जो डटकर खेलते हैं और साझेदारी बनाते हैं। तो हमें पता था कि ऐसा होगा। इसी कारण हमें बस धैर्य रखना था और गेंद को सही जगहों पर डालते रहना था और जैसा कि मैंने कहा विकेट से कुछ मदद मिल रही थी। एक बार जब हमें विकेट मिल जाता या हम साझेदारी तोड़ देते, तो हमें पता था कि हम एक साथ दो या तीन विकेट ले सकते हैं।