{"_id":"6a39209cd2b50fe36a0b2bd9","slug":"india-wicketkeeper-batter-sanju-samson-drew-comparisons-between-the-tennis-and-cricket-legends-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: सैमसन ने धोनी को बताया क्रिकेट का फेडरर, कोहली की तुलना इस स्टार स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी से की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: सैमसन ने धोनी को बताया क्रिकेट का फेडरर, कोहली की तुलना इस स्टार स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी से की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की तुलना टेनिस दिग्गजों से की है। विंबलडन से पहले सैमसन ने क्रिकेट और टेनिस खिलाड़ियों के बीच समानता बताई है।
सैमसन, धोनी और कोहली
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने क्रिकेट और टेनिस के बीच समानताएं बताई है। इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुलना टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर से की है। इतना ही नहीं सैमसन ने विराट कोहली के आक्रामक अंदाज को स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज जैसा बताया है।
दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच सैमसन ने टेनिस और क्रिकेट दिग्गजों के बीच आपस में तुलना की है। सैमसन ने जियो स्टार से कहा, क्रिकेट के रोजर फेडरर तो निश्चित रूप से धोनी हैं। वह अपने काम को लेकर बेहद शांत और संयमित रहते हैं। जब वह प्रदर्शन करते हैं, तो यह बहुत सहज लेकिन बेहद असरदार दिखता है।
विराट कोहली की तुलना अल्कारेज से करते हुए उन्होंने कहा, दूसरी तरफ, कार्लोस अल्कारेज बहुत आक्रामक हैं। ठीक वैसे ही जैसे विराट भाई ने शुरुआत की थी। शायद विराट कोहली की तुलना अल्कारेज से की जा सकती है। वह बेहद आक्रामक और ताकत से भरपूर हैं।

महिला टीम की जीत से मिली पुरुषों को प्रेरणा
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल रहे हैं, जहां महिला टीम ने अपना पहला वनडे विश्व कप जीता और उसके कुछ ही महीनों बाद पुरुष टीम ने भी घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय पुरुष टीम के खिताबी सफर में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए संजू सैमसन ने बताया कि महिला टीम की कामयाबी ने पुरुष टीम को प्रेरित किया।
सैमसन ने कहा, हम सभी फाइनल मैच देख रहे थे। मेरा परिवार और बाकी सभी लोग टीवी से चिपके हुए थे। देश में हम सभी के लिए यह बेहद खास पल था, जिसका हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। महिला टीम ने स्तर को काफी ऊंचा कर दिया था, जिससे पुरुष टीम को भी भारत में ऐसा करने का भरोसा मिला। दोनों विश्व कप का भारत में होना और दोनों में जीत दर्ज करना एक गर्व का क्षण था।

ऑस्ट्रेलिया को लेकर बदले समीकरण
इंग्लैंड में चल रहे टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम से होना है। ऑस्ट्रेलियाई चुनौती पर सैमसन ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बहुत सम्मान है। जब हम बड़े हो रहे थे, तब वे क्रिकेट जगत के सबसे दबदबे वाले देश थे और हर विश्व कप वही जीतते दिखते थे। लेकिन अब भूमिकाएं बदल चुकी हैं। अब हम चैंपियन हैं और उसी तेवर के साथ खेलते व मुकाबला करते हैं।