{"_id":"6a38fdc02b4c1801af0cdcf8","slug":"captain-chamari-athapaththu-disappointed-with-sri-lanka-s-poor-performance-in-women-s-t20-world-cup-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: 'मैं कप्तान के तौर पर विफल रही', श्रीलंका के खराब प्रदर्शन से निराश चामरी अटापट्टू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: 'मैं कप्तान के तौर पर विफल रही', श्रीलंका के खराब प्रदर्शन से निराश चामरी अटापट्टू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रीलंका का प्रदर्शन महिला टी20 विश्व कप में काफी खराब रहा है और टीम पर ग्रुप चरण से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टीम की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि एक कप्तान के तौर पर वह विफल रही हैं।
चामरी अट्टापट्टू
- फोटो : ACC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली टूर्नामेंट की दूसरी हार के साथ ही श्रीलंका की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। टीम की लगातार नाकामी से कप्तान चामरी अटापट्टू बेहद निराश हैं और उन्होंने इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है।
अट्टापट्टू ने कहा, यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि मैंने राष्ट्रीय टीम के लिए लगभग 18 साल खेला, लेकिन मैं कभी भी टीम को विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। भले ही निजी तौर पर मैंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर मैं विफल रही हूं। मेरे हिसाब से यह एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा दर्द है। अब मुझे उस दर्द के साथ रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद
श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को दो में हार झेलनी पड़ी है। श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब बेहद कम नजर आ रही है। ग्रुप बी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अब तक खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार यह दोनों टीमें नजर आ रही हैं। श्रीलंका अगर दो मुकाबले जीत भी जाती है तो वह सिर्फ छह अंक तक ही पहुंच पाएगी। श्रीलंका को अपने अगले दो मुकाबले स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेलने हैं।
अटापट्टू ने आगे कहा, मुझे लगता है कि मैंने अपनी पूरी कोशिश की। मेरे हिसाब से मुझे ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना चाहिए था। अगर मैं इस मुकाबले में अधिक जिम्मेदारी से खेलती, तो हम इस मैच को जीत सकते थे। इसी वजह से मुझे इसका अफसोस है। मुझे किसी को हार के लिए जिम्मेदार ठहराना रास नहीं आता है। मेरे हिसाब से कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते मुझे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहिए था। मैं बहुत दुखी हूं। मुझे लगता है कि मैंने अपना आखिरी मौका भी खो दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 से कम स्कोर पर ढेर हुई टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 98 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज ने 99 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर सिर्फ 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका की गेंदबाजों ने प्रयास तो बहुत किए, लेकिन वह टीम की हार को टालने में नाकाम रहीं।