सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Womens T20 World Cup 2026: India Suffer Setback Against South Africa, Semifinal Hope Still Alive; All Scenario

Womens T20 WC: द.अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया पर लटकी तलवार? जानें क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Jun 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट की हार ने भारत की सेमीफाइनल राह को मुश्किल जरूर बना दिया है, लेकिन टीम अभी भी दौड़ से बाहर नहीं हुई है। भारत को अपने बाकी दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी या कम से कम एक जीत के साथ नेट रन रेट की लड़ाई में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से आगे रहना होगा। दूसरी ओर, दोनों मैच हारने पर भारत का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

Womens T20 World Cup 2026: India Suffer Setback Against South Africa, Semifinal Hope Still Alive; All Scenario
महिला टी20 विश्वकप 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में लगातार दो जीत के बाद भारत की विजयी रफ्तार पर दक्षिण अफ्रीका ने ब्रेक लगा दिया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ को और रोमांचक बना दिया। इस हार के बावजूद भारतीय टीम अभी भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन अब उसके लिए आगे की राह पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है।

मारिजाने कैप बनीं भारत की सबसे बड़ी चुनौती
दक्षिण अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने मैच का रुख लगभग अकेले ही बदल दिया। पहले गेंद से 2/27 का शानदार प्रदर्शन करने वाली कैप ने बाद में नाबाद 81 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाए।

भारत के लिए सबसे बड़ा झटका यह रहा कि कैप को दो जीवनदान मिले। स्थानापन्न खिलाड़ी राधा यादव ने उनके दो कैच छोड़े और यही चूक टीम इंडिया पर भारी पड़ गई। कैप ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 19.1 ओवर में 161 रन तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Womens T20 World Cup 2026: India Suffer Setback Against South Africa, Semifinal Hope Still Alive; All Scenario
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

भारत की बल्लेबाजी नहीं दिखा सकी धार
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 158/7 का स्कोर ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी में वह आक्रामकता नहीं दिखी जिसकी जरूरत बड़े मुकाबलों में होती है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाया, जिसका असर भारत के अंतिम स्कोर पर साफ दिखाई दिया।

ग्रुप-ए अंक तालिका

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 6 +4.391
भारत 3 2 1 0 4 +2.511
दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 0 4 -0.546
बांग्लादेश 3 2 1 0 4 -0.641
पाकिस्तान (बाहर) 3 0 3 0 0 -1.857
नीदरलैंड (बाहर) 3 0 3 0 0 -3.384

ग्रुप-बी अंक तालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
इंग्लैंड 3 3 0 0 6 +2.490
वेस्टइंडीज 3 3 0 0 6 +0.644
न्यूजीलैंड 3 1 2 0 2 -0.063
स्कॉटलैंड 3 1 2 0 2 -0.083
श्रीलंका 3 1 2 0 2 -1.913
आयरलैंड (बाहर) 3 0 3 0 0 -1.054
विज्ञापन

क्या है भारत का सेमीफाइनल समीकरण?
दक्षिण अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की किस्मत अभी भी उसके अपने हाथ में है।

 

  • अगर भारतीय टीम अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि उस स्थिति में नेट रन रेट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यदि ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका अपने शेष मुकाबलों में से कोई एक हार जाती है तो भारत की राह और आसान हो जाएगी।
  • अगर भारत अपने बाकी दो मैचों में से एक हार जाता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका भी अपने शेष दो मैचों में से कम से कम एक मुकाबला गंवाए। ऐसी स्थिति में नेट रन रेट का समीकरण निर्णायक होगा और भारत को दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश से बेहतर रन रेट बनाए रखना होगा।
  • एक भी हार से भारत अधिकतम छह अंक तक ही पहुंच पाएगा। यह देखते हुए द. अफ्रीका के अगले दो मैच आसान हैं, भारत को अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे। भारत के अलावा द. अफ्रीका और बांग्लादेश के पास भी फिलहाल आठ अंक तक पहुंचने का मौका है। 25 जून को भारत या बांग्लादेश में से किसी एक के पास आठ अंक तक पहुंचने का मौका खत्म हो जाएगा।
  • फिर भारत चाहेगा कि कोई करिश्मा हो और दक्षिण अफ्रीका भी एक मैच हार जाए। नेट रन रेट में भारत दक्षिण अफ्रीका से काफी आगे है। अगर दोनों टीमें छह छह अंक पर फंसती हैं तो भारत बाजी मार सकता है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पास नीदरलैंड को बड़े अंतर से हराकर रन रेट में सुधार करने का मौका होगा।

Womens T20 World Cup 2026: India Suffer Setback Against South Africa, Semifinal Hope Still Alive; All Scenario
हरमनप्रीत-वोल्वार्ड्ट - फोटो : ANI

दोनों मैच या बांग्लादेश हारे तो खत्म हो सकता है सफर

 

  • हालांकि, अगर भारत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला हार जाता है तो उसका सेमीफाइनल का सपना लगभग समाप्त हो जाएगा।
  • भारतीय टीम के लिए सबसे खराब स्थिति यह होगी कि वह अपने दोनों शेष मुकाबले हार जाए। ऐसी स्थिति में अन्य परिणाम चाहे जैसे भी रहें, भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।



ग्रुप-ए के सबसे मजबूत दावेदार

 

  • दक्षिण अफ्रीका को अब दो आसान टीमों के खिलाफ मैच खेलना है। उसका मैच 25 जून को नीदरलैंड से और 28 जून को बांग्लादेश से है।
  • ऑस्ट्रेलिया को अब 23 जून को पाकिस्तान से खेलना है, जो कि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं, 28 जून को ऑस्ट्रेलिया को भारत से भिड़ना है। यह भारत के लिए एक नॉकआउट मैच हो सकता है।
  • बांग्लादेश की टीम ने भी तीन में से दो मैच जीते हैं और सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ऐसे में उसमें भारत और द. अफ्रीका को हराने का दमखम है।
  • ऑस्ट्रेलिया को एक जीत ही लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर देगी। भारत को 25 जून को बांग्लादेश (मैनचेस्टर में) से और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स में) से खेलना है।

अब हर मैच बनेगा नॉकआउट
ग्रुप चरण अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। भारत के लिए अब हर मुकाबला नॉकआउट जैसा होगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर भी ध्यान देना होगा ताकि नेट रन रेट की लड़ाई में बढ़त हासिल की जा सके।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम को झटका जरूर दिया है, लेकिन सेमीफाइनल का दरवाजा अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। अब टीम इंडिया को अगले मुकाबलों में अपनी गलतियों से सीख लेकर दमदार वापसी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed