{"_id":"6a382697ba433825400b2eb0","slug":"ind-vs-afg-skipper-hashmatullah-shahidi-fined-for-breaching-icc-code-of-conduct-vs-india-in-third-odi-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: भारत से हार के बाद अफगानिस्तान को एक और झटका, कप्तान शाहिदी पर आईसीसी ने क्यों ठोका जुर्माना?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: भारत से हार के बाद अफगानिस्तान को एक और झटका, कप्तान शाहिदी पर आईसीसी ने क्यों ठोका जुर्माना?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में पिच पर बार-बार दौड़कर आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को आधिकारिक फटकार और एक डिमेरिट अंक दिया गया है। चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने पर उनकी टीम पर पांच रन की पेनाल्टी भी लगाई गई।
हश्मतुल्लाह शाहिदी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक फटकार लगाई है। आईसीसी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि शाहिदी ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.10.10 का उल्लंघन किया, जो बल्लेबाज द्वारा पिच को जानबूझकर या टाला जा सकने वाला नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। इसके अलावा शाहिदी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है।
बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे शाहिदी
मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय शाहिदी को पिच के बीच दौड़ने को लेकर दो बार अनौपचारिक चेतावनी दी गई थी। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में उन्हें आधिकारिक चेतावनी भी दी गई। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने 40वें ओवर में फिर से पिच पर दौड़ लगाई, जिसके चलते मैच अधिकारियों ने अफगानिस्तान पर पांच रन की पेनाल्टी लगा दी।

शाहिदी का शतक भी नहीं बचा सका अफगानिस्तान को
मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रन की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा।हालांकि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए नौ ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट झटके। यह उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल रहा।

जायसवाल के शतक से भारत की आसान जीत
219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 86 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली। जायसवाल की इस पारी में 14 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारत ने लक्ष्य को मात्र एक विकेट खोकर 128 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीत
इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली। साथ ही यह शुभमन गिल की वनडे कप्तान के रूप में पहली सीरीज जीत भी रही। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। रोहित और जायसवाल ने शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार रन बटोरे और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।