सब्सक्राइब करें

IND W vs SA W Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हराया, मारिजान काप ने खेली अर्धशतकीय पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 21 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मारिजान काप की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 19.1 ओवर में 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

SA W vs IND W Live: T20 World Cup 2026 South Africa-W vs India-W Scorecard Old Trafford Cricket Ground Stretfo
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 21-Jun-2026

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी ओर से मारिजान काप ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए श्री चरणी ने तीन विकेट लिए जबकि शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।
10:16 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने नादिन डी क्लार्क को बोल्ड किया। वब सिर्फ पांच रन बना सकीं। अब मारिजान काप का साथ देने क्लो ट्रायन आई हैं।
10:08 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका 122 के स्कोर पर शेफाली वर्मा ने दिया। उन्होंने श्री चरणी के हाथों तजमिन ब्रिट्स को कैच कराया। वह 36 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं। अब नादिन डी क्लार्क बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
09:59 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: मारिजान काप का अर्धशतक

मारिजन काप ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और तजमिन ब्रिट्स के साथ 86 रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 111 रन है।
09:18 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: वोल्वार्ड्ट के बाद डर्कसन आउट

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका भी श्री चरणी ने दिया। उन्होंने एनेरी डर्कसन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाईं। अब तजमिन का साथ देने मारिजन कप आई हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 25 रन है।
09:15 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट को अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुईं। अब तजमिन ब्रिट्स का साथ देने एनेरी डर्कसन आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स क्रीज पर बैठे हैं।
08:42 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 159 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। उनके लिए शेफाली वर्मा ने 31 रनों की पारी खेली। वहीं, मारिजन कप और शबनम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए जबकि मलाबा, आयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
08:30 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका मलाबा ने दिया। उन्होंने दीप्ति शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 29 रन बनाकर आउट हुईं। अब ऋचा घोष का साथ देने अरुंधति रेड्डी आई हैं।
08:17 PM, 21-Jun-2026

IND W vs SA W Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका शबनम इस्माइल ने दिया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब दीप्ति शर्मा का साथ देने ऋचा घोष आई हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 116 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed