Virat Kohli Test Return: क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे कोहली? पूर्व कप्तान का जवाब कर देगा फैंस को हैरान
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एक इवेंट के दौरान मजाकिया अंदाज में पूछे गए सवाल पर कोहली ने कहा कि मैं इससे उबर चुका हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की किसी भी संभावना को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। रविवार को अपने नए लॉन्च हुए जूते के मुनाफे को बढ़ाने के लिए पारंपरिक सफेद जर्सी (टेस्ट क्रिकेट) में दोबारा लौटने के सवाल पर कोहली ने मजाक में कहा कि वह इसके बजाय अपने जूते की कम बिक्री पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट में वापस नहीं आएंगे।
कोहली अब केवल एक ही फॉर्मेट के खिलाड़ी रह गए हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले साल 9230 रनों के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। विशेष बात यह है कि उन्होंने अपने इस नए जूते की कीमत भी अपने टेस्ट रनों के बिल्कुल बराबर रखी है। एक कार्यक्रम के दौरान, उनसे मजाक में पूछा गया था कि क्या वह टेस्ट फॉर्मेट में अपने योगदान और प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर बनाए गए लाल रंग के जूते के मुनाफे को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापस लौटेंगे? इस पर भीड़ को हंसाते हुए कोहली ने कहा, "मैं इसके बजाय कम बिक्री पसंद करूँगा। मैं इससे उबर चुका हूँ (टेस्ट क्रिकेट से मेरा काम हो चुका है)।"
मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को किया याद
इस बातचीत के दौरान कोहली ने अपने कभी न हार मानने वाले रवैये पर भी बात की, जिसके साथ उन्होंने हमेशा क्रिकेट खेला है। अपनी बात को समझाते हुए कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी का उदाहरण दिया।
कोहली ने कहा "मैं इसी तरह बना हूं। मैं लगभग ऐसी स्थितियों की चाह रखता हूं जब लोगों को लगता है कि मैच हाथ से निकल गया है और फिर किसी तरह आप खेल को वापस खींचने में कामयाब हो जाते हैं। बहुत छोटी उम्र से ही मैं स्थितियों को इसी तरह देखता हूँ। मैंने आखिरी समय तक यह मानना कभी नहीं छोड़ा कि खेल हार चुके हैं या हम जीत नहीं सकते। और कुछ जादुई चीजें हुई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए एक घटना जो हमेशा अलग रहेगी, वह मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मैच है। मुझे बाद में बताया गया कि मैच जीतने की संभावना 3% या कुछ ऐसी ही थी। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा। 1% भी काफी है। अगर कोई मौका है, तो मौका है। इसलिए, जब तक आप मैच हार नहीं जाते, तब तक आप वास्तव में बाहर नहीं होते।
अपने शुरुआती वर्षों में कोहली को अपने आक्रामक अंदाज और बेबाकी के लिए जाना जाता था। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका 18 साल का पुराना रूप उनके वर्तमान व्यक्तित्व के किसी विशिष्ट गुण को देखकर हैरान होगा, कोहली ने कहा कि शायद वह खुद के इतना शांत होने की कल्पना नहीं कर पाता। वह शायद अभी भी खुद के उधमी और उपद्रवी होने की उम्मीद करता।
कोहली ने आगे जोड़ा चीजें अच्छे तरीके से सामने आई हैं, हम जहां जो कर रहे हैं उसे देखते हुए मुझे गर्व की अनुभूति होगी। यह अहसास कि मैं अपना सिर ऊंचा करके किसी भी कमरे में जा सकूंगा। मैं कौन हूं और क्या करने की कोशिश कर रहा हूं, इसे लेकर हिचकिचाऊंगा नहीं। बस अपनी दृष्टि और दिल का पालन करूँगा और ऐसा करने का दृढ़ विश्वास रखूँगा। ये वो चीजें हैं जिन पर मुझे गर्व होगा। अगर मैदान की बात करें तो कोहली बल्ले से उल्लेखनीय निरंतरता बनाए रखने में सफल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में आरसीबी को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिलाया है।