सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA-W vs IND-W T20 World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND W vs SA W: करो या मरो मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जीत, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी नाकाम रहा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 21 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मारिजान काप की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 19.1 ओवर में 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

SA-W vs IND-W T20 World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी ओर से मारिजान काप ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए श्री चरणी ने तीन विकेट लिए जबकि शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली। इसके अलावा किसी भी अन्य गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।

भारत की तेज शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए और मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था।

हालांकि, इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। स्मृति मंधाना 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर मारिजान काप का शिकार बनीं। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली, लेकिन शबनिम इस्माइल की तेज गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गईं। भारत की पारी इसके बाद लगातार झटकों से उबर नहीं सकी। यास्तिका भाटिया (15), जेमिमा रोड्रिग्स (12) और ऋचा घोष (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं। एक समय भारत का स्कोर बिना विकेट के 54 रन था, लेकिन टीम जल्द ही 83 रन पर चार विकेट गंवा बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

SA-W vs IND-W T20 World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ICC
हरमनप्रीत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। हालांकि अपने इस खास मैच में वह 22 गेंदों पर 24 रन ही बना सकीं। मध्यक्रम में हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। दीप्ति ने 21 गेंदों में 29 रन की उपयोगी पारी खेली। उनकी बदौलत भारत 158/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। दक्षिण अफ्रीका के लिए शबनिम इस्माइल और मारिजान काप ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

SA-W vs IND-W T20 World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
काप और ब्रिट्स ने दिलाई आसान जीत
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को ताजमिन ब्रिट्स और मारिजान काप ने शानदार शुरुआत दिलाई। ब्रिट्स ने 36 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि काप ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।काप ने अपनी नाबाद 81 रन की पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और अंत तक क्रीज पर डटी रहीं। उनकी बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर नजर आए। भारत की ओर से युवा स्पिनर श्री चरणी ने सबसे सफल गेंदबाज रहते हुए 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला। इनके अलावा कोई अन्य भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।

ग्रुप-1 की तालिका का हाल
ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में तीन जीत के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी सीट के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि +2.511 के बेहतरीन नेट रन रेट के कारण भारत की स्थिति सबसे मजबूत नजर आ रही है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं, लेकिन उसे बाकी दोनों मैच जीतने के साथ नेट रन रेट भी सुधारना होगा। बांग्लादेश के लिए राह सबसे मुश्किल दिख रही है, क्योंकि उसके सामने भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं और उसका नेट रन रेट भी नकारात्मक है।

महिला टी20 विश्व कप 2026: ग्रुप-1 की तालिका
 
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया  3 3 0 6 +4.391
भारत  3 2 1 4 +2.511
दक्षिण अफ्रीका  3 2 1 4 -0.546
बांग्लादेश  3 2 1 4 -0.641
पाकिस्तान  3 0 3 0 -1.857
नीदरलैंड 3 0 3 0 -3.384
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed