सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women’s head coach Amol Muzumdar says it will be difficult to replace Amanjot Kaur

Women's T20 World Cup: अमनजोत कौर के टीम में नहीं होने से निराश कोच मजूमदार, बोले- उनकी जगह भरना मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 03 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने महिला टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को टीम घोषित कर दी थी। इस टीम में चोटिल अमनजोत कौर को जगह नहीं मिल सकी थी। अब टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि अमनजोत की जगह भरना मुश्किल है।

India Women’s head coach Amol Muzumdar says it will be difficult to replace Amanjot Kaur
अमोल मजूमदार - फोटो : BCCI/PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने रविवार को माना कि ऑलराउंडर अमनजोत कौर की जगह भरना आसान नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रही है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय टीम 10 से 16 मई तक बंगलूरू में अभ्यास शिविर में भाग लेगी। विश्व कप के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलेगी।
Trending Videos


चार-पांच महीने तक वापसी नहीं कर पाएंगी अमनजोत 
मजूमदार ने कहा, अमनजोत चोटिल हैं और उनके जैसी खिलाड़ी की जगह भरना बहुत मुश्किल है। उन्होंने भारत की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें उनकी कमी खलेगी। चोट खेल का हिस्सा होती है और उन्हें गंभीर चोट लगी है जिसके कारण वह कम से कम चार-पांच महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी। मुझे उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट होकर मजबूत वापसी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजूमदार बोले- सही दिशा में आगे बढ़ रही तैयारी
मजूमदार ने कहा की तैयारी के लिहाज से टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, शिविर आयोजित करना टीम के लिए महत्वपूर्ण रहा है और इससे पहले भी वह इस तरह के शिविर में भाग लेती रही है। हम अपने सामने आने वाली हर चुनौती के लिए अच्छी तैयारी करने में विश्वास रखते हैं। मेरा मानना है कि यह टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। इंग्लैंड का दौरा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हमारी टीम इसके लिए तैयार है। पिछले साल हमने इंग्लैंड को हराया था और हमारी टीम वहां अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed