सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rajasthan Royals Rs 15,600 Crore Sale Faces Legal Storm Amid Fresh Claims

Rajasthan Royals: 15,600 करोड़ की डील पर घिरा राजस्थान रॉयल्स का सौदा! कानूनी विवाद की आहट से बढ़ी हलचल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 04 May 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स की 15,600 करोड़ रुपये की बड़ी बिक्री डील कानूनी विवाद में फंसती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, काल सोमानी समूह इस सौदे के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी में है। दूसरी ओर, लक्ष्मी मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने फ्रेंचाइजी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की पुष्टि की है।

Rajasthan Royals Rs 15,600 Crore Sale Faces Legal Storm Amid Fresh Claims
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना हिस्सेदारी से जुड़ा 15,600 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा अब कानूनी विवादों में घिर सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर उद्योगपति लक्ष्मी एन. मित्तल, उनके बेटे आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है, लेकिन इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Trending Videos


कानूनी लड़ाई की तैयारी
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले रेस में शामिल काल सोमानी समूह इस सौदे से नाराज है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। समूह के करीबी सूत्र ने कहा, 'हमने अमेरिका में लीगल और पीआर टीम से बात की है। हम अपनी रणनीति तय कर रहे हैं। एक कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।' सूत्र ने यह भी बताया कि इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डील पर उठे सवाल
सोमानी समूह का दावा है कि सौदे के दौरान कई अहम सवालों के जवाब नहीं दिए गए। सूत्र के मुताबिक, 'हमने पूछा था कि क्या बीसीसीआई के बकाया भुगतान हो चुके हैं। कानूनी मामलों की स्थिति क्या है। ऐसे सैकड़ों सवाल थे। हम पिछले 10 दिनों से डील पूरी करने को तैयार थे, लेकिन जानबूझकर देरी की गई और दूसरी तरफ सौदेबाजी चलती रही।'

नई हिस्सेदारी का ढांचा
मित्तल परिवार की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि सौदा तय हो चुका है। इसके तहत करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी मित्तल परिवार के पास होगी, जबकि अदार पूनावाला लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेंगे। बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा स्वीकृत निवेशकों के पास रहेगी, जिसमें मनोज बादाले भी शामिल हैं।

बोर्ड में कौन-कौन?
नई संरचना के तहत बोर्ड में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बादाले शामिल होंगे। बादाले भविष्य में भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

मित्तल परिवार का बयान
  • लक्ष्मी मित्तल ने कहा, 'मुझे क्रिकेट से प्यार है और मेरा परिवार राजस्थान से है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स से बेहतर कोई आईपीएल टीम नहीं हो सकती जिसका मैं हिस्सा बनूं।'
  • आदित्य मित्तल ने कहा, 'रॉयल्स नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जानी जाती है और हम इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे।'
  • अदार पूनावाला ने कहा, 'राजस्थान रॉयल्स एक शानदार विरासत वाली फ्रेंचाइजी है और मैं इसके भविष्य का हिस्सा बनकर खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed