सब्सक्राइब करें

चार साल बाद फिर हुई टीम इंडिया से भारी चूक, एक गलती और चकनाचूर हो गया सपना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Sep 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
INDvSA: How Indian cricket team miss chance to win T20 series against South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का मैदान ऐसा है जिस पर आमतौर पर कोई टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है। बावजूद इसके कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद किया। यही दांव उल्टा पड़ गया। टीम इंडिया नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.5 ओवर्स में एक विकेट पर 140 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।



इस तरह तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि मोहाली में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। इसी के साथ ही भारत ने अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका को टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में हराने का मौका गंवा दिया।

Trending Videos
INDvSA: How Indian cricket team miss chance to win T20 series against South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है, जिसे भारत अब तक अपनी ही धरती पर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं हारा पाया है। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत का दौरा किया था। तब तीन मैच की सीरीज मेहमान टीम ने 2-0 से अपने नाम की थी, जबकि तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अब चार साल बाद फिर दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज ड्रॉ हो गई, जिससे भारत अफ्रीका को अपनी ही धरती पर एक बार फिर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज हराने से चूक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: How Indian cricket team miss chance to win T20 series against South Africa
2006 में टीम इंडिया का पहला टी-20 मैच - फोटो : ट्विटर

दोनों देशों के बीच पहली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 2006 में खेली गई थी। भारत का यह पहला इंटरनेशनल मैच भी था, जो उसने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर वांडरर्स स्टेडियम में छह विकेट से हराया था।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 6 द्विपक्षीय सीरीज हो चुकी हैं, इस दौरान भारत ने साउथ अफ्रीका को 3 सीरीज में मात दी है, अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को 2 सीरीज में हराया है. जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। दोनों देशों के बीच टी-20 मुकाबलों की बात करें तो भारत ने 9, दक्षिण अफ्रीका ने 6 जबकि दो मुकाबले रद्द हुए हैं।

INDvSA: How Indian cricket team miss chance to win T20 series against South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज का रिकॉर्ड

 
साल मैच परिणाम स्थान
2006-07 एक मैच की टी-20 सीरीज भारत 1-0 से जीता दक्षिण अफ्रीका
2010-11 एक मैच की टी-20 सीरीज भारत 1-0 से जीता दक्षिण अफ्रीका
2011-12 एक मैच की टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका 1-0 से जीता  दक्षिण अफ्रीका
2015-16 तीन मैच की टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता भारत
2017-18 तीन मैच की टी-20 सीरीज भारत 2-1 से जीता दक्षिण अफ्रीका
2019-20 तीन मैच की टी-20 सीरीज सीरीज 1-1 से ड्रॉ भारत

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed