{"_id":"6636f55df2181ab761006115","slug":"ipl-2024-former-indian-captain-sunil-gavaskar-blast-rcb-batter-virat-kohli-over-his-strike-rate-statement-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: कोहली के स्ट्राइक रेट वाले बयान पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: कोहली के स्ट्राइक रेट वाले बयान पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी
Sun, 05 May 2024 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 05 May 2024 08:27 AM IST
सार
आरसीबी ने शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराया। इस मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने कोहली के बयान पर जवाब दिया।
विज्ञापन
कोहली और गावस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को खूब खरी खोटी सुनाई है। गावस्कर ने कोहली के स्ट्राइक रेट वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें तथा ब्रॉडकास्टर को आड़े हाथों लिया। आरसीबी ने शनिवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराया। इस मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने कोहली के बयान पर जवाब दिया।
'बाहरी शोर का जवाब क्यों दे रहे हो'
गावस्कर ने कहा, ये सभी लोग इस बारे में बात करते हैं कि हमें बाहरी शोर की परवाह नहीं है। अगर ऐसा है तो फिर आप बाहरी शोर का जवाब क्यों दे रहे हो। भले ही ज्यादा नहीं, लेकिन हमने भी थोड़ी बहुत क्रिकेट खेली है। हमारे पास कोई एजेंडा नहीं है। हम जो देखते हैं उसके बारे में बात करते हैं। हमें किसी की पसंद नापसंद के बारे में परवाह नहीं है। हम जो हो रहा है बस उस पर अपनी राय रखते हैं।
उन्होंने कहा, कमेंटेटर उस वक्त सवाल उठाते हैं जब स्ट्राइक रेट 118 का होता है। मैं ज्यादा यकीन से नहीं कह सकता क्योंकि मैं ज्यादा मैच नहीं देखता इसलिए मुझे नहीं पता अन्य कमेंटेटर क्या कहते हैं। लेकिन अगर आप 118 की स्ट्राइक रेट से खेलकर आउट होते हैं और चाहते हैं कि इसके लिए आपकी सराहना की जाए तो यह अलग ही मामला है।
विज्ञापन
कोहली ने क्या कहा था?
कोहली ने गुजरात के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 70 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए थे। मैच के बाद उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था, लोग मेरे खेलने के तरीके और स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करने की बात कह रहे थे, लेकिन मेरे लिए जीत ही सबकुछ है। यही पिछले 15 साल से खेलने का एकमात्र कारण है। मैदान पर खेलना और कमेंट्री बॉक्स से कमेंट करना दोनों स्थितियां बिलकुल अलग है। आप अपनी टीम के लिए जीत हासिल करना चाहते हैं। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं। मैं इसी तरह से खेलता हूं। लोग चाहे जो कहें लेकिन मैं अपने खेल को बखूबी जानता हूं। लोगों के अपने विचार और पूर्वाग्रह हैं। जो लोग मैदान पर 24 घंटे वही काम कर रहे हैं वो इस बात को समझते हैं कि क्या हो रहा है।