सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: How did Gujarat Titans middle-order woes get resolved? Ravichandran Ashwin explains the reason

IPL 2026: किस तरह गुजरात की मध्यक्रम की समस्या हुई दूर? रविचंद्रन अश्विन ने बताया कारण; इस खिलाड़ी को सराहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 04 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि किस तरह गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम की समस्या अब सुलझी नजर आ रही है। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की है।

IPL 2026: How did Gujarat Titans middle-order woes get resolved? Ravichandran Ashwin explains the reason
अश्विन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर की मैच जिताने वाली पारी से गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम की कमजोरी को लेकर उठ रही कुछ शंकाओं का समाधान जरूर हो जाएगा। वाशिंगटन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए जिससे गुजरात इस मैच में पंजाब किंग्स को हराने में सफल रहा।
Trending Videos


अश्विन ने वाशिंगटन की तारीफ की
अश्विन ने कहा कि वाशिंगटन ने जिस तरह से मैच का सकारात्मक अंत करने के लिए जरूरी धैर्य दिखाया वह काबिले तारीफ है। अश्विन ने कहा, वाशिंगटन सुंदर की पारी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे गुजरात टाइटन्स के मध्य क्रम से जुड़े सवालों का जवाब मिल गया। गुजरात की टीम के अधिकतर रन उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज बनाते हैं, लेकिन वाशिंगटन के इस तरह के योगदान से उनकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। उन्होंने दबाव का अच्छी तरह से सामना किया और टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन ने कहा, यह देखने में भले ही आकर्षक न हो, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह बहुत ही संयमित और बेहतरीन प्रयास था। गुजरात ने फिर से लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम दिखाया। उनकी टीम में भले विस्फोटक बल्लेबाज नहीं हों लेकिन उनकी टीम काफी संतुलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed