सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 DC VS CSK: MS Dhoni will play against Delhi capitals Eric Simmons give updates

DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? गेंदबाजी सलाहकार एरिक साइमंस ने दिया बड़ा अपडेट; जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

चेन्नई का मंगलवार को दिल्ली से सामना होगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। सीएसके के गेंदबाजी कोच एरिक साइमंस ने पूर्व कप्तान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइये जानते हैं...

IPL 2026 DC VS CSK: MS Dhoni will play against Delhi capitals Eric Simmons give updates
धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले मैच में खेलना मुश्किल है। टीम के गेंदबाजी सलाहकार एरिक साइमंस ने बताया कि धोनी टीम के साथ दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुए हैं। 
Trending Videos

IPL 2026 DC VS CSK: MS Dhoni will play against Delhi capitals Eric Simmons give updates
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
धोनी की हालत में सुधार
मुकाबले से पहले एरिक साइमंस ने कहा, 'धोनी के बारे में कोई भी अपडेट देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वह अभी हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे, तब वह खेलने के लिए तैयार होंगे और उन्हें खुद पता है कि वह खेलने के लिए कब तैयार होंगे। वह टीम के साथ यात्रा पर नहीं गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 DC VS CSK: MS Dhoni will play against Delhi capitals Eric Simmons give updates
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK
चेन्नई को हर मैच में दर्ज करनी होगी जीत
धोनी इस सीजन में एक भी मैच में नहीं खेले हैं। पांच बार की चैंपियन सीएसके नौ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। चेन्नई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम चार मुकाबले जीतने होंगे। सीएसके के लिए एक अच्छी बात यह रही है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पिछले दो मैचों में रन बनाने में सफल रहे हैं। इनमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

IPL 2026 DC VS CSK: MS Dhoni will play against Delhi capitals Eric Simmons give updates
ऋतुराज और सैमसन - फोटो : ANI
गायकवाड़ के लिए क्या बोले साइमंस?
गायकवाड़ को 'बल्लेबाजी की इस अफरा-तफरी भरी दुनिया का सर्जन' बताते हुए साइमंस ने कहा कि इस दाएं हाथ के ओपनर ने अपनी लय फिर से पा ली है। उन्होंने कहा, 'लीडरशिप ग्रुप को लेकर हमारी सोच एकदम साफ है और वह साफ तौर पर टीम का लीडर है। विकेट मुश्किल रहे हैं, और उसने उन पर डटकर मुकाबला किया है। मुझे लगता है कि यही एक बेहतरीन बल्लेबाज की असली पहचान है  कि वह सिर्फ अच्छी विकेटों पर ही रन नहीं बनाता। मैंने हमेशा उसे बल्लेबाजी की इस अफरा-तफरी भरी दुनिया का 'सर्जन' कहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed