सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table

मुकुल चौधरी का करिश्मा: सात छक्के लगा KKR के जबड़े से छीनी जीत; 16-20 ओवर के बीच कैसे पलटा मैच? पढ़ें रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में गुरुवार को सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया। एलएसजी की तरफ से युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया। 

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
मुकुल चौधरी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

मुकुल चौधरी (54*) और आयुष बडोनी (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Trending Videos

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
लखनऊ ने कोलकाता को हराया - फोटो : IANS
लखनऊ पांचवें स्थान पर पहुंची
यह लखनऊ की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मुकाबला जीता था। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में चार अंक हैं और नेट रन रेट -0.359 का है। वहीं, कोलकाता लगातार तीन मैचों में हार और एक मुकाबला बेनतीजा रहने की वजह से -1.315 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स का दबदबा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
टीम मैच  जीते हारे टाई बेनतीजा अंक  नेट रन रेट 
राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 0 6 +2.403
पंजाब किंग्स 3 2 0 0 1 5 +0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 0 4 +2.501
दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 0 4 +0.811
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 2 1 0 0 4 -0.359
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 +0.275
गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 0 2 -0.270
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 -0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 0 -2.517

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
मुकुल चौधरी - फोटो : IANS
आखिरी चार ओवर का रोमांच
182 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ का स्कोर 16वें ओवर की समाप्ति तक सात विकेट पर 128 रन था। क्रीज पर आवेश खान (0) और मुकुल चौधरी (2) मौजूद थे। मुकाबले में जान 17वें ओवर में लौटी। इसके बाद कैसे लखनऊ ने केकेआर के जबड़े से जीत छीनी यहां पढ़िये...

17वां ओवर
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव अरोड़ा को गेंद थमाई। शुरुआती दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया, लेकिन तीसरी गेंद पर मुकुल ने चौका जड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए शानदार छक्का ठोका। इस ओवर से कुल 11 रन आए। आवेश खान 0 और मुकुल चौधरी 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे।

18वां ओवर
कार्तिक त्यागी के ओवर में मुकुल चौधरी ने अपना असली रंग दिखाया। ओवर की पहली ही गेंद पर लंबा छक्का जड़ा। बीच में कुछ डॉट गेंदें आईं, लेकिन फिर एक और विशाल छक्का लगाकर केकेआर पर दबाव डाल दिया। इस ओवर से 13 रन आए और मुकाबला फिर से खुल गया।

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
मुकुल चौधरी - फोटो : IANS
19वां ओवर
कप्तान रहाणे ने कैमरन ग्रीन को गेंद थमाई। लखनऊ को अब 12 गेंदों में 30 रन चाहिए थे।
  • पहली गेंद: मुकुल ने पुल किया लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा सकी। इस पर कोई रन नहीं आया। अब 11 गेंदों में 30 रन चाहिए थे।
  • दूसरी गेंद:  फिर मुकुल से गेंद मिस हुई। अब 10 गेंदों 30 रन चाहिए थे।
  • तीसरी गेंद: मुकुल ने शानदार छक्का जड़ा। अब 9 गेंदों में 24 रन चाहिए थे।
  • चौथी गेंद: मुकुल बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन चूक गए।  अब आठ गेंदों में 24 रन चाहिए थे।
  • पांचवीं गेंद: मुकुल ने शानदार चौका लगाया। अब सात गेंदों में 20 रन चाहिए थे।
  • छठी गेंद: आखिरी गेंद पर मुकुल ने छक्का लगाया। अब छह गेंद में 14 रन चाहिए थे।

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
मुकुल चौधरी - फोटो : IANS
20वां ओवर
अब आखिरी छह गेंदों पर 14 रन चाहिए थे। गेंद फिर वैभव अरोड़ा के हाथ में सौंपी गई।
  • पहली गेंद: आवेश ने एक रन लिया। अब पांच गेंदों में 13 रन चाहिए थे।
  • दूसरी गेंद:  मुकुल ने शानदार छक्का लगाया। अब चार गेंदों में सात रन चाहिए थे। 
  • तीसरी गेंद: वैभव की यॉर्कर को समझने में मुकूल चूक गए। अब तीन गेंदों में सात रन चाहिए थे।
  • चौथी गेंद: मुकुल फिर यॉर्कर को समझने से चूक गए। अब दो गेंदों पर सात रन चाहिए थे।
  • पांचवीं गेंद: इस गेंद पर मुकुल ने कवर के ऊपर शॉट खेलकर स्कोर बराबर कर दिया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। अब एक गेंद पर एक रन चाहिए था।
  • छठी गेंद: बाय से एक रन आया और लखनऊ ने 182 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
आयुष बडोनी - फोटो : IANS
लखनऊ की पारी
इससे पहले लखनऊ को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्करम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 15 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद वैभव अरोड़ा का शिकार बने। वैभव ने तीन गेंदों के अंदर ही एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और नौ गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 13 रन ही बना सके। अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने सिर्फ दो रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, आयुष बदोनी एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए।

अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई। मुकुल ने अपनी इस पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, नरेन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला।

IPL 2026 KKR vs LSG Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table
ग्रीन और रघुवंशी - फोटो : IANS
कोलकाता की पारी
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। फिल एलन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रनों की अहम साझेदारी निभाई। रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। रिंकू सिंह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। ग्रीन 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पॉवेल ने चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed