{"_id":"69d893d3cdee24f93802bba3","slug":"rr-vs-rcb-ipl-2026-16th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB Playing 11: आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच में शीर्ष क्रम पर नजरें, यशस्वी-वैभव को रोकना होगी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs RCB Playing 11: आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच में शीर्ष क्रम पर नजरें, यशस्वी-वैभव को रोकना होगी चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
RR vs RCB Playing 11 Prediction: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक इस सीजन में अजेय चल रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम विजयी अभियान जारी रख पाती है। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारियां...
आरसीबी बनाम राजस्थान
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही आक्रामक शुरुआत के साथ राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल के मैच में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी, जबकि आरसीबी की उम्मीदें फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर टिकी होंगी। दो साल पहले टी20 क्रिकेट से विदा लेने के बावजूद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में कमी नहीं आई है। उनके मार्गदर्शन में आरसीबी ने संतुलित शीर्ष क्रम तैयार कर लिया है और पिछले मैच में फिल सॉल्ट ने भी उम्दा पारी खेली थी।
Trending Videos
लय में दिख रहे पडिक्कल
तीसरे नंबर पर उतर रहे पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट का अपना फॉर्म कायम रखते हुए संतुलित आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है। आईपीएल में अपने डेब्यू सत्र में आरसीबी के लिए 473 रन बनाने वाले पडिक्कल बाद में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ उस सफलता को दोहरा नहीं सके थे। पिछले सत्र में वह आरसीबी में लौटे और पहली बार उसे आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस सत्र में भी उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंद में 50 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंद में 61 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार और ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने भी इस सत्र में प्रभावित किया है। जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की कमी पूरी की है तो बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने रन रोके हैं।

फॉर्म में हैं यशस्वी-वैभव
वहीं, रॉयल्स इस सत्र में सबसे आक्रामक बल्लेबाजी ईकाई के रूप में सामने आई है जिसका श्रेय जायसवाल और सूर्यवंशी को जाता है। दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत देकर विरोधी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया है। सूर्यवंशी ने पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने बेखौफ खेल का फिर परिचय दिया था। रॉयल्स के गेंदबाज भी रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्र बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
आरसीबी: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।

हम यहां आपको आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।