सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
CSK Inning
71/6 (10.1 ov)
Kartik Sharma 16(13)*
Jamie Overton 9 (6)
Rajasthan Royals elected to bowl

MI vs KKR: 2012 के बाद मुंबई ने पहला ओपनिंग मैच जीता, रोहित-रिकेल्टन के बीच हुई तीसरी बड़ी साझेदारी; रिकॉर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शतकीय साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की 2012 के बाद पहली ओपनिंग मुकाबले में जीत है।

IPL 2026 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

रोहित शर्मा (78) और रेयान रिकेल्टन (81) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने 14 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया। दरअसल, मुंबई ने पिछली बार 2012 में सत्र का ओपनिंग मुकाबला जीता था। इसके बाद से वह लगातार 14 साल तक ओपनिंग मैच नहीं जीत पाई थी। अब टीम ने केकेआर को हराकर इस अनचाहे रिकॉर्ड से पीछा छुड़ा लिया है।
Trending Videos

IPL 2026 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
रोहित-रिकेल्टन-रहाणे - फोटो : PTI
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शतकीय साझेदारी की सहायता से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
रेयान रिकेल्टन-रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित-रिकेल्टन ने रखी नींव
221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन की साझेदारी की। रोहित पहले विकेट के रूप में 78 रन बनाकर आउट हुए। 38 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने छह चौके और इतने ही छक्के लगाए। रोहित ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित का आईपीएल का यह 50वां अर्धशतक भी था। रिकेल्टन ने भी 43 गेंदों पर आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव आठ गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। हार्दिक 11 गेंदों पर 18 और नमन धीर दो गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिए। 

रोहित-रिकेल्टन के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
रोहित और रिकेल्टन के बीच हुई शतकीय साझेदारी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े। इससे पहले दूसरे विकेट के लिए 2012 में रोहित शर्मा और हर्षल गिब्स के बीच 167 रनों की नाबाद साझेदारी हुई थी। वहीं, दूसरे स्थान पर ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके बीच 2012 में पहले विकेट के लिए 163 रनों की नाबाद साझेदारी हुई थी।

IPL 2026 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
रहाणे-एलन - फोटो : PTI
रहाणे और एलन ने दिलाई केकेआर को अच्छी शुरुआत
इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 

इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

IPL 2026 MI vs KKR Result: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table Update
रघुवंशी-रिंकू - फोटो : PTI
रघुवंशी का अर्धशतक
रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंहचार रन बनाकर नाबाद रहे। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed