सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs PBKS IPL 2026: Gujrat Titans vs Punjab Kings Head to Head record stats in hindi

GT vs PBKS: आईपीएल में मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगी पंजाब किंग्स की भिड़ंत, जानें कौन किस पर है भारी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 30 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का सामना मंगलवार को पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमें मजबूत हैं और ये मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि गुजरात और पंजाब के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है...

GT vs PBKS IPL 2026: Gujrat Titans vs Punjab Kings Head to Head record stats in hindi
गुजरात बनाम पंजाब - फोटो : IPL-X (Screengrab)
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब और गुजरात के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल छ,ह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने तीन मैच जीते हैं जबकि तीन मुकाबलों में ही गुजरात को जीत नसीब हुई है। 
Trending Videos

पंजाब को शीर्ष क्रम से होगी आस
आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों की भिड़ंत एक बार हुई थी, जहां पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 11 रनों से हराया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। शीर्ष क्रम में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी से एक बार फिर पंजाब को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन पर कप्तान श्रेयर अय्यर जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने पिछले सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान ने पूरे सीजन में छह अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहल वढेरा और शशांक सिंह से भी पंजाब किंग्स को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नेहल आईपीएल 2025 में अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 16 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 369 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन और उमरजई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। वहीं, मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहेंगे।

गुजरात के लिए सुदर्शन-गिल पर होगी जिम्मेदारी
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को इस सीजन भी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल से बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सुदर्शन पिछले सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और उन्होंने 15 मुकाबलों में 759, जबकि गिल ने 650 रन बनाए थे। हालांकि, जोस बटलर की हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय जरूर होगी। ग्लेन फिलिप्स के प्रदर्शन पर भी हर किसी की निगाहें रहेंगी। वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया बल्ले और गेंद से टीम की नैया को पार लगाने का प्रयास करेंगे। कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा और लुक वुड की मौजूदगी में टीम का पेस अटैक दमदार दिख रहा है। वहीं, स्पिन विभाग की कमान राशिद खान के हाथों में होगी, जिनका साथ साई किशोर और सुंदर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed